मध्य प्रदेश के पन्ना भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. हादसा कटनी-पन्ना मार्ग पर हुआ. मृतकों में फूल सिंह पाल (36), चंद्रशेखर पाल (21) और मानवी पाल (10) शामिल हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • पन्ना,
  • 19 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 10 वर्षीय एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement

दरअसल, हादसा सुबह 4 से 5 बजे के बीच अमानगंज थाना क्षेत्र के कटनी-पन्ना मार्ग पर हुआ. पुलिस अधीक्षक (एसपी) साई कृष्णा एस थोटा के अनुसार, यह हादसा आंध्र प्रदेश की रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के हरदा में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 सगे भाइयों समेत बाइक सवार 4 युवकों की मौत

पुलिस ने मृतकों की पहचान फूल सिंह पाल (36), चंद्रशेखर पाल (21) और मानवी पाल (10) के रूप में की है. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. हादसे में घायल दो अन्य लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना है.

Advertisement

एसपी थोटा ने बताया कि घटना के वक्त सड़क पर कोहरा बहुत घना था, जिससे वाहन चालकों के लिए दृश्यता लगभग शून्य के बराबर हो गई थी. ऐसे में यह टक्कर हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »