छत पर कपड़े लेने गई देवरानी, जेठ ने गेट बंद कर किया दुष्कर्म, दो महीने तक दबा रहा मामला

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने जेठ कमल पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, घटना 28 फरवरी 2026 की रात हुई थी. आरोपी उसे 2 मार्च को मुरैना छोड़ आया. धमकी और सामाजिक बदनामी के डर से वह चुप रही. बाद में मां और नानी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
शादीशुदा महिला ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप. (Representational Photo: ITG) शादीशुदा महिला ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप. (Representational Photo: ITG)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने जेठ कमल पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद आरोपी उसे लगातार धमकाता रहा. डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते वह लंबे समय तक चुप रही. अब विवाहिता ने अपनी मां और नानी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

पीड़िता मुरैना के उत्तमपुरा की रहने वाली है. उसकी शादी 27 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. विवाहिता के मुताबिक, शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति की किडनी खराब है और उनके पिता ने किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे वह घर का काम निपटाने के बाद छत से कपड़े लेने गई थी. कपड़े लेकर जब वह वापस नीचे उतरने लगी, तभी उसके जेठ कमल ने जीने का गेट बंद कर दिया.

मुंह दबाकर कमरे में ले जाने का आरोप

विवाहिता का आरोप है कि गेट बंद करने के बाद जेठ पीछे से आया और उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद वह उसे छत पर बने कमरे में ले गया. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद विवाहिता डरी हुई थी. उसका आरोप है कि जेठ ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में अपने मायके में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इस धमकी के कारण वह अपनी आपबीती किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी.

Advertisement

दो मार्च को मुरैना छोड़ आया आरोपी

पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद 2 मार्च को जेठ उसे मुरैना छोड़ आया. रास्ते में भी उसने धमकी दी कि अगर उसने मायके में घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इस वजह से विवाहिता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी. पीड़िता का कहना है कि उसका पति भी करीब दो महीने तक उसे लेने नहीं आया. इस दौरान वह परेशान रही और घटना को लेकर चुप्पी साधे रही. धमकी और सामाजिक बदनामी के डर के कारण वह काफी समय तक पुलिस के पास भी नहीं पहुंची. 

विवाहिता के मुताबिक, जब उसकी मां ने उससे परेशानी की वजह पूछी तो उसने जेठ की कथित हरकत के बारे में बताया. इसके बाद मां और नानी उसे लेकर थाटीपुर थाने पहुंचीं. वहां पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना बताई और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अब आरोपी कमल की तलाश की जा रही है. इस मामले में मुरार के सीएसपी संदीप बांगरे का बयान भी सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »