नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे... कोचिंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे ग्वालियर, कार्यक्रम आयोजकों के फूले हाथ-पांव

Narottam Mishra Lift Incident: ग्वालियर में कोचिंग का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे. 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट, सुरक्षित बाहर निकाले गए...

Advertisement
नरोत्तम मिश्रा ने लिफ्ट से बाहर आने के बाद तयशुदा कार्यक्रम में लिया हिस्सा.(Photo:ITG) नरोत्तम मिश्रा ने लिफ्ट से बाहर आने के बाद तयशुदा कार्यक्रम में लिया हिस्सा.(Photo:ITG)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा के साथ ग्वालियर में एक अप्रिय घटना घटते-घटते टल गई. शहर के इंदरगंज इलाके में स्थित जयेन्द्रगंज के एक कॉम्प्लेक्स में एक कोचिंग सेंटर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा अचानक लिफ्ट में फंस गए. दो फ्लोर के बीच लिफ्ट बंद हो जाने के कारण करीब 15 मिनट तक अफरा-तफरा का माहौल रहा. हालांकि, समय रहते टेक्निकल एक्सपर्ट्स को बुलाया गया और सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर के इंदरगंज स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अंग्रेजी कोचिंग क्लासेस के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे. जैसे ही वह ऊपर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, अचानक तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट दो फ्लोर के बीच में ही अटक गई.

Advertisement

लिफ्ट के अचानक बंद हो जाने और पूर्व मंत्री के उसमें फंसने की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कॉम्प्लेक्स के तकनीकी विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया.

कड़ी मशक्कत के बाद खुले दरवाजे

विशेषज्ञों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत का परिचय देते हुए लिफ्ट का दरवाजा खोला, जिसके बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. देखें VIDEO:- 

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

सुरक्षित बाहर आए मिश्रा

लिफ्ट से सुरक्षित बाहर आने के बाद भी पूर्व गृह मंत्री ने अपना हौसला नहीं खोया और तय कार्यक्रम के अनुसार कोचिंग सेंटर के उद्घाटन समारोह में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. हालांकि, इस घटना ने शहर की बहुमंजिला इमारतों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »