'हाइवे बनाओ या टोल हटाओ...', ग्वालियर टोल प्लाजा पर अंधाधुंध फायरिंग, पर्ची पर लिखी नेताओं और सरकार को आखिरी चेतावनी

ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था और खराब सड़क की समस्या को एक साथ चर्चा में ला दिया है. एक सिरफिरे युवक ने 'सिस्टम' के खिलाफ गुस्से को जाहिर करने के लिए गोलियों का रास्ता चुना.

Advertisement
ग्वालियर के बरेठा टोल पर खौफनाक फायरिंग.(Photo:ITG) ग्वालियर के बरेठा टोल पर खौफनाक फायरिंग.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • ग्वालियर,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

MP News: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार की शाम उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह पिस्टल लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी. हमलावर ने भागने से पहले टोल कर्मचारी को एक पर्ची थमाई, जिसमें खराब हाईवे के कारण हो रही मौतों का जिक्र करते हुए सरकार और नेताओं को सीधे तौर पर धमकी दी गई है.

Advertisement

पूरा घटनाक्रम सोमवार की शाम को घटित हुआ. महाराजपुरा थाना इलाके में नेशनल हाईवे 719 पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे थे. यह बदमाश भिंड की तरफ से आए थे. इसमें से एक बदमाश जिसने हेलमेट लगाया हुआ था, वह बूथ नंबर 7 पर पहुंचा. यहां पर्ची काट रहे सुपरवाइजर रोहित कुमार को हेलमेट लगाए व्यक्ति ने एक पर्ची देकर कहा- ''यह मैनेजर को दे देना.'' इसके बाद हेलमेट लगाए व्यक्ति ने पिस्टल निकाल कर गोलियां चलाना शुरू कर दीं. 

हाथ में पिस्टल देखकर कर्मचारी रोहित कुमार तुरंत खुद को बचाते हुए पीछे की तरफ गिर पड़े. हमलावर गोलियां चलाता रहा. तकरीबन से चार से पांच गोलियां चलाई गईं. इसके बाद हमलावर बाइक पर बैठकर ग्वालियर की तरफ फरार हो गए. 

यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना के बाद टोल प्लाजा के सुपरवाइजर रोहित कुमार ने इस बात की शिकायत महाराजपुरा थाने में की. जिस पर से महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है. 

Advertisement

खास बात यह है कि जो पर्ची हमलावर द्वारा सुपरवाइजर को थमाई गई थी उस पर्ची में चेतावनी लिखी है- ''या तो हाइवे बना या फिर टोल हटाओ.''

र्ची में इस बात का जिक्र किया गया है कि जिस तरह आकाश भदौरिया की मौत हुई, ऐसे अब कोई नहीं मरेगा. नेताओं को भले ही अपने फ्लैट बेचने पड़ें, लेकिन अब इस हाईवे का काम शुरू होना चाहिए. 

इसके साथ ही पर्ची में लिखा है- ''अगर हाइवे का काम शुरू नहीं हुआ तो मैं इससे ज्यादा बड़ा काम करने को भी तैयार हूं.'' इसके साथ ही लिखा है- ''सरकार अंधी हो चुकी है. भिंड से ग्वालियर 80 किलोमीटर में मौत के आंकड़े हद से पार हैं.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement