क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग का इंतजार कर रहे युवक की मौत, हार्ट अटैक से हुआ निधन

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी में एक युवा क्रिकेटर की अचानक मौत हो गई. क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान के बाहर बैठा दीपक अपनी बल्लेबाजी का इंतज़ार कर रहा था, तभी अचानक दीपक के सीने में तेज़ दर्द हुआ. दीपक के दोस्त उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement
हार्ट अटैक से हुआ युवक का निधन हार्ट अटैक से हुआ युवक का निधन

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 26 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी में एक युवा क्रिकेटर की अचानक मौत हो गई. क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान के बाहर बैठा दीपक अपनी बल्लेबाजी का इंतज़ार कर रहा था, तभी अचानक दीपक के सीने में तेज़ दर्द हुआ. दीपक के दोस्त उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने बताया कि दीपक को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के कारण सब कुछ अचानक ही खत्म हो गया. दीपक खांडेकर की उम्र महज 30 वर्ष थी.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन पर लगी मुहर, इस सीट को लेकर हुआ समझौता

Advertisement

दो महीने पहले हुई थी शादी
दीपक की शादी दो महीने पहले ही गुना कैंट में हुई थी. शारीरिक तौर पर एकदम फिट दीपक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी था. दीपक के दोस्तों ने बताया कि वो पूरी तरह से फिट था. क्रिकेट के मैदान में उसका हुनर देखने लायक रहता था. खेलकूद उसके जीवन से जुड़ा हुआ था. दीपक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए दीपक फतेहगढ़ आया था, लेकिन मैदान में ऐसा गिरा कि हमेशा के लिए सो गया. दीपक के पिता खेती किसानी से जुड़े हैं. 

देश में बढ़ रहा हार्ट अटैक का मामला
रहस्यमय हार्ट अटैक से देश भर में सामने आ रहीं मौतों के हजारों मामलों में आज दीपक खांडेकर की मौत का किस्सा भी जुड़ गया. जब दीपक के सीने में दर्द हुआ तो उसके साथी उसे सरकारी और फिर प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जबाव दे दिया कि "ही इज नो मोर". यह मौत परिवार और दोस्तों के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है.

Advertisement

COVID के बाद रहस्यमयी हार्ट अटैक से हो रहीं मौतों को लेकर अक्सर दावा किया जाता है कि अनियमित दिनचर्या और अव्यवस्थित जीवनशैली इसके लिए जिम्मेदार है. दीपक जैसे स्पोर्ट्समैन की मौत कई सवाल खड़े करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »