Google Drive में फोटो सेव करते ही खुला नाबालिग से रेप का राज, ट्यूशन टीचर की धमकी से चुप थी छात्रा

ग्वालियर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. ट्यूशन टीचर ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ इस घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाने में ममला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर ,
  • 27 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

ग्वालियर में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि यह घिनौनी वारदात ट्यूशन टीचर ने किया. साथ ही आरोपी ने छात्रा के कई अश्लील फोटो भी खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी. जिसकी वजह से छात्रा चुप थी. लेकिन घटना के एक साल बाद जब छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो परिजनों के पास आए तो राज खुला.

Advertisement

पीड़िता के परिजन बिना देर किए इसकी शिकायत थाने लेकर पहुंचे. फिलहाल आरोपी टीचर फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि टीचर घर आकर पढ़ाता था. कभी-कभी वह छात्रा को अपने घर पर भी बुलाता था और पढ़ाने के बहाने रूम लॉक कर छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था. टीचर होने की वजह से राहुल पर किसी को शक नहीं था. उसने इसी बात का फायदा उठाया और बीते एक साल से लगातार छात्रा को शिकार बनाता रहा. 

आरोपी टीचर छात्रा के फोटो और वीडियो गूगल ड्राइव में सेव कर लेता था. आरोपी को जब यह पता चला कि छात्रा के परिजनों को उसकी सारी करतूत के बारे में पता चल गई है तो वो फरार हो गया. परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे जहां उन्होंने टीचर के खिलाफ शिकायत की. वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. 

Advertisement

इस घटना को लेकर सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी टीचर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »