मां का जबड़ा तोड़कर मार डाला और खुद ट्रेन से कट गया पिता...उर्मिला सैनी हत्याकांड में अकेले रह गए दो मासूम 

इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था. जांच में सामने आया था कि अखिलेश पत्नी के चरित्र पर शक करता था. अब मां की हत्या और पिता की मौत के बाद दो छोटे बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है.

Advertisement
मां का जबड़ा तोड़कर मारा और पिता ने खुद दे दी जान (Photo: itg) मां का जबड़ा तोड़कर मारा और पिता ने खुद दे दी जान (Photo: itg)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

मध्यप्रदेश में  इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में आरोपी पति के सुसाइड ने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है. पत्नी की हत्या के आरोपी अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला. इस घटना के बाद दो छोटे बच्चों के सिर से मां और पिता दोनों का साया उठ गया है. आज इन बच्चों के पास न मां है न पिता बल्कि उम्र भर के लिए इस वारदात का ट्रॉमा है जो शायद उन्हें कभी सुकून से जीने न दे. 

Advertisement

चरित्र पर शक करता था अखिलेश

जानकारी के मुताबिक, संयोगितागंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में 11 जुलाई को पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की घर में हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी पति अखिलेश सैनी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी शक के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया और भाग निकला.

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अखिलेश ने पहले उर्मिला के सिर पर हमला किया. इसके बाद उसके जबड़े तोड़ दिए और फिर उसकी हत्या कर दी. वारदात के समय किसी को आवाज सुनाई न दे, इसलिए उसने घर का टीवी तेज आवाज में चला दिया था.

स्कूल से आए बच्चों ने देखी मां की लाश

इस घटना का पता तब चला, जब स्कूल से लौटे बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ देखा. घटना के बाद से आरोपी अखिलेश सैनी फरार था. उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी थीं और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

Advertisement

इसी बीच गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना मिली. परिजनों ने उसकी पहचान अखिलेश सैनी के रूप में की. पुलिस के अनुसार, शव का सिर गायब था और आसपास कई किलोमीटर तक उसकी तलाश की गई.

हमेशा के लिए अकेले रह गए दो मासूम

इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया. मां की हत्या के बाद अब पिता की भी मौत हो गई. दोनों बच्चों ने कुछ ही दिनों के भीतर अपने माता-पिता दोनों को खो दिया. उर्मिला की हत्या के बाद उनकी बेटी प्रेक्षा ने कहा था कि उसके पिता को भी उसी तरह की सजा मिलनी चाहिए. लेकिन अब आरोपी की मौत के साथ मामला एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, लेकिन बच्चों की जिंदगी में आया यह दुख हमेशा बना रहेगा.

उर्मिला सैनी की हत्या के बाद अखिलेश अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर फरार हुआ था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करने में चुनौती आ रही है. इसके बावजूद पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी. इसी बीच अखिलेश का शव मिल गया और सारा केस ही बदल गया.
 


 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »