गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी पर बैठकर पी शराब, पिता बोले- दरिंदा है बेटा...

इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में वह मानसिक रूप से बीमार नहीं बल्कि सुनियोजित अपराधी पाया गया. हत्या के बाद वह शव के पास बैठकर शराब पीता रहा और आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए. घटना के बाद वह मुंबई भाग गया था. पिता ने भी बेटे को ‘दरिंदा’ बताया है. पुलिस फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है.

Advertisement
वारदात के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था. Photo ITG वारदात के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था. Photo ITG

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. इस मामले में रोज नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस ने आरोपी पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है और शुरुआती जांच में साफ किया है कि वह मानसिक रूप से बीमार नहीं, बल्कि पूरी योजना के साथ अपराध करने वाला शातिर व्यक्ति है. वह शव के ऊपर बैठकर शराब पीता रहा और मृतका के ही मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप्स में भेजे, ताकि मौत के बाद भी उसकी छवि खराब हो. आरोपी के पिता ने कहा कि उनका बेटा दरिंदा है, वह उसका चेहरा तक नहीं देखना चाहते, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Advertisement

शव के पास बैठकर की घिनौनी हरकत
पुलिस के मुताबिक 10 फरवरी को पीयूष ने छात्रा को अपने किराए के कमरे पर बुलाया था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने छात्रा की हत्या कर दी. आरोप है कि वारदात के बाद उसने अमानवीयता की हद पार कर दी.

पिता ने भी जताई सख्त नाराजगी
इस घटना से आरोपी का परिवार भी स्तब्ध है. मंदसौर में रहने वाले उसके पिता ने मीडिया के सामने बेटे के कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए उसे ‘दरिंदा’ बताया. उन्होंने कहा कि जनवरी में उन्हें दोनों के रिश्ते की जानकारी मिली थी और उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश भी की थी.

वारदात के बाद मुंबई भागा आरोपी
हत्या के बाद पीयूष ट्रेन पकड़कर पहले महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा और फिर मुंबई चला गया. 13 फरवरी को कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि छात्रा का किसी और से भी संबंध है, इसी शक में उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

Advertisement

जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का सीन रिक्रिएशन किया जा चुका है और फॉरेंसिक जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे कई और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement