घोड़ी चढ़कर दलित दूल्हा निकाल रहा था बारात, दबंगों ने नीचे गिराया और मचा दिया बवाल

मध्य प्रदेश के दमोह में दलित दूल्हे के साथ उस समय मारपीट कर दी गई, जब वह घोड़ी पर सवार होकर बारात निकाल रहा था. आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने इसका विरोध करते हुए दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ-साथ उसकी बहन से भी मारपीट कर दी. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
दूल्हे की बहन के साथ भी की गई मारपीट. (Photo: Representational) दूल्हे की बहन के साथ भी की गई मारपीट. (Photo: Representational)

शांतनु भारत

  • दमोह,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

शादी का दिन था... परिवार और रिश्तेदार जश्न में डूबे थे... दलित दूल्हा घोड़ी पर सवार था. सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक माहौल बदल गया. कुछ लोगों को मंजूर नहीं था कि दलित युवक बारात घोड़ी पर चढ़कर निकाले, घोड़ी से खींचकर दूल्हे को नीचे गिरा दिया गया. मारपीट शुरू कर दी, चीखें और डर के बीच बारात में अफरा-तफरी मच गई. ये घटना दमोह की है. पुलिस ने दबंगों को खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

घटना हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक गांव की है. यहां एक दलित युवक अपनी शादी के दौरान पूरे रीति-रिवाज के साथ घोड़ी पर सवार होकर बारात निकाल रहा था. उसके परिवार में खुशियों का माहौल था, ढोल-नगाड़ों के बीच बारात आगे बढ़ रही थी. लेकिन जैसे ही बारात गांव के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंची, माहौल अचानक बदल गया.

आरोप है कि वहां मौजूद कुछ दबंगों ने दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ने का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दूल्हे के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया.

इस दौरान दूल्हे की बहन के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. इस घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग दहशत में आ गए. खुशी का माहौल कुछ ही पलों में तनाव और डर में बदल गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: चप्पल पहनकर मंदिर पहुंचा दलित दूल्हा, दबंगों ने कर दी पिटाई, दुल्हन के साथ भी की धक्का-मुक्की

घटना के बाद घायल दूल्हा अपने परिजनों के साथ हटा थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दूल्हे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा, जहां उसका उपचार किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए हटा थाना पुलिस ने एक्शन लिया और नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. गांव में स्थिति को कंट्रोल रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement