'शर्मनाक और घृणित...', राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के CM मोहन यादव, ममता बनर्जी से की माफी की मांग

CM Mohan Yadav on Mamata Banerjee: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नेपश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर यादव ने इसे 'घृणित मानसिकता' का परिचायक बताया और ममता बनर्जी से सार्वजनिक माफी की मांग की.

Advertisement
CM यादव ने पश्चिम बंगाल सरकार के कृत्य पर जताई नाराजगी.(Photo:ITG) CM यादव ने पश्चिम बंगाल सरकार के कृत्य पर जताई नाराजगी.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के मुद्दे पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की निंदा की और ममता बनर्जी से माफी मांगने को कहा. उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान राज्य की ममता सरकार ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, न ही लोकतंत्र के सर्वोच्च पद की गरिमा का ध्यान रखा। 

Advertisement

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 मार्च को जब सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासियों की सभा को संबोधित करने पहुंचीं तो उनका स्वागत करने न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गईं और न ही कोई अन्य मंत्री मौजूद था. 

इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बंगाल प्रवास के दौरान वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो व्यवहार किया गया, वह सर्वथा निंदनीय है. लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद, हम सभी के लिए राजनीति से ऊपर है. ऐसे समय में जब राष्ट्रपति वहां के राजकीय दौरे पर हैं, ऐसे में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राष्ट्रपति की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए था. 

घृणित मानसिकता का उदाहरण
CM यादव ने कहा, ''किसी भी प्रकार के ऐसे हालात बनना जिसके कारण दुनिया में भारत के राष्ट्रपति के पद का अपमान हो, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचे, यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता. मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. दुखद है कि राष्ट्रपति जी के दौरे को हल्की राजनीति का हिस्सा बनाते हुए, स्थानीय और दलगत राजनीति में घसीटना, घृणित मानसिकता का उदाहरण है. मैं उम्मीद करता हूं कि ममता बनर्जी इस बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत माफी मांगेगी. जिस तरह के हालात घटे हैं, यह बंगाल सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement