'मैं मुख्यमंत्री लगता हूं या भैया...', सीहोर में लोगों से CM शिवराज का सवाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर पहुंचे. यहां कई निर्माण और विकास कार्यों का भूमि पूजन किया. सीएम शिवराज ने संबोधन के दौरान योजनाओं का जिक्र किया और कहा, 'मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है. जब से मुख्यमंत्री बना हूं, 4 घंटे भी नहीं सो सका हूं'.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.

नवेद जाफरी

  • सीहोर,
  • 08 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर जिले के ग्राम जहाज पुरा पहुंचे. यहां विकास कार्यों की सौगात देते हुए कई निर्माण और विकास कार्यों का भूमि पूजन किया. सीएम शिवराज ने संबोधन के दौरान सरकार की योजनाओं का जिक्र किया. कहा, 'मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है. जब से मुख्यमंत्री बना हूं, 4 घंटे भी नहीं सो सका हूं'. मीडिया से बात करते हुए सीएम ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार भी किया.

Advertisement

'तुमने पुकारा और मैं चला आया'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहाज पुरा में 10 करोड़ रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी. संबोधन में कहा, 'जहाज पुरा बहुत दिनों से आना नहीं हुआ. तुमने पुकारा और मैं चला आया. मैं मुख्यमंत्री नहीं परिवार का सदस्य  हूं. बताओ मैं मुख्यमंत्री लगता हूं या भैया लगता हूं. मैंने सरकार मुख्यमंत्री बनकर नहीं परिवार का सदस्य बनकर चलाई है'.

कन्यापूजन करते शिवराज सिंह चौहान.

मुख्यमंत्री बनने के बाद चार घंटे भी नहीं सो सका

सीएम ने कहा, मैं जब से मुख्यमंत्री बना हूं चार घंटे नहीं सो सका हूं. मैं मुख्यमंत्री क्यों बना? इसलिए नहीं कि बैठकर आराम से चैन लूं. रात को 2:30 बजे सोता हूं और सवेरे काम पर लग जाता हूं. कई नेता आए और चले गए. किसी ने बहनों को कुछ दिया? मैंने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई. लाडली बहना योजना बनाई. जिसका देश भर में असर हुआ. इससे पहले कभी किसी ने बहन बेटियों के खाते में पैसे डाले? मैंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई. बेटियों की शादियां कराई'. 

Advertisement

सीएम ने कमलनाथ और कांग्रेस पर बोला हमला

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार ने हमारी सभी योजनाएं बंद कर दी थी. फिर जब मुख्यमंत्री बना तो सभी योजनाएं दोबारा शुरू की. मीडिया से बात करते हुए सीएम ने दिग्विजय सिंह के बयानों पर पलटवार किया.

कहा, उनको अपने पुराने दिन याद आ जाते हैं. जब जनता ने ऐसा रिजेक्ट किया कि दोबारा हिम्मत ही नहीं जुटा पाए थे. हम सेवक हैं. जनता की सेवा करते हैं. पार्टी जो दायित्व सौंपती है, उसको पूरा करते हैं. बुधनी विधानसभा में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर कहा कि बुधनी में तो प्यार ही प्यार है. वहां आक्रोश कहां है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »