6 साल के बच्चे ने जीती थी Fortuner, अब उसी संस्था के गरबा मंडल को मिले 21 लाख रुपये

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के गरबा मंडल ने शरद पूर्णिमा पर आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर 21 लाख रुपये का पुरस्कार जीता. आयोजन खरगोन के आभापुरी स्थित श्री सरकार धाम नर नारायण सेवा संस्थान ने कराया था.

Advertisement
लकी ड्रॉ में फॉर्च्युनर जीतने वाली संस्था ने कराया था आयोजन.(Photo:ITG) लकी ड्रॉ में फॉर्च्युनर जीतने वाली संस्था ने कराया था आयोजन.(Photo:ITG)

अशोक सोनी

  • बुरहानपुर,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

MP News: बुरहानपुर के एक गरबा मंडल ने शरद पूर्णिमा पर आयोजित गरबा प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर 21 लाख रुपये का पुरस्कार जीता है. खास बात यह है कि इसी संस्था के लकी ड्रॉ में कुछ समय पहले शहर के एक 6 साल के बच्चे के नाम पर उसकी दादी ने 50 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार जीती थी.

Advertisement

यह गरबा प्रतियोगिता खरगोन जिले की झिरनिया तहसील के आभापुरी स्थित श्री सरकार धाम नर नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित की गई थी. पुरस्कार जीतने के बाद गरबा मंडल के सदस्य काफी उत्साहित हैं.

शरद पूर्णिमा पर आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

संस्था की ओर से हर साल शरद पूर्णिमा पर गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य नई पीढ़ी, खासकर Gen Z को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करना है.

इस साल प्रतियोगिता में बुरहानपुर के गरबा मंडल ने पहला स्थान हासिल किया. इसके लिए मंडल को 21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया. विजेताओं का दावा है कि यह देश में आयोजित गरबा प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है.

पहले लकी ड्रॉ में जीती थी फॉर्च्युनर

इसी संस्था के लकी ड्रॉ में बुरहानपुर के एक 6 वर्षीय बालक के नाम पर उसकी दादी ने 50 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार जीती थी. अब इसी संस्था की गरबा प्रतियोगिता में शहर के मंडल को 21 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 200 रुपये का कूपन खरीदकर 6 साल के बच्चे ने जीत ली 50 लाख की Fortuner 

21 लाख रुपये का पुरस्कार जीतने के बाद गरबा मंडल के सदस्यों में खुशी का माहौल है. उनका कहना है कि इस उपलब्धि से उन्हें सीख मिली है कि टीमवर्क और लगातार मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »