MP: इमर्शन रॉड की चपेट में आकर 13 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भोपाल के आनंद नगर में 13 वर्षीय छात्र केशव चौकसे की इमर्शन रॉड से करंट लगने से मौत हो गई. रविवार को वह बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था. तापमान जांचने के लिए हाथ डालते ही वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया. परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
इमर्शन रॉड ने ली मासूम की जान!(Photo: Ravish Pal/ITG) इमर्शन रॉड ने ली मासूम की जान!(Photo: Ravish Pal/ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

भोपाल के आनंद नगर में सर्दियों के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 13 साल के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक केशव चौकसे सातवीं कक्षा का छात्र था और एक निजी स्कूल में पढ़ता था. रविवार को वह घर पर नहाने के लिए पानी गर्म करने की तैयारी कर रहा था.

परिवार के अनुसार, केशव ने बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर रॉड (इमर्शन रॉड) लगाई थी. कुछ देर बाद जब उसे लगा कि पानी गर्म हो गया है, तो उसने तापमान जांचने के लिए बाल्टी में हाथ डाल दिया. उसी दौरान वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेट्रोल डालकर कबाड़ व्यापारी का ऑटो जलाया, भोपाल में बेखौफ बदमाश की करतूत CCTV में कैद

करंट लगते ही बेहोश होकर गिरा

करंट इतना तेज था कि केशव मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग तुरंत उसके पास पहुंचे. परिजन घबराए हुए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

यह हादसा घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक उपकरणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि पानी गर्म करते समय हीटर रॉड को छूने से पहले बिजली सप्लाई बंद करना बेहद जरूरी होता है. साथ ही बच्चों को ऐसे उपकरणों से दूर रखना चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भोपाल के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, देखें बेकाबू लपटों का भयावह मंजर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement