पत्नी को था महंगी गाड़ियों का शौक, लेकिन कम थी कमाई... पति ने शोरूम से ही चुरा ली 23 लाख की कार

भोपाल में एक कार शोरूम के कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर बुक करीब 23 लाख रुपये की फॉक्सवैगन वर्टस GT कार चोरी कर ली. आरोपी 28 सितंबर की रात कार लेकर फरार हो गया. शोरूम के CCTV में चेहरा साफ नहीं दिखा, लेकिन GPS ने कार की लोकेशन ट्रेस कर ली. पुलिस को कार आशिमा मॉल के पास मिली, जहां आरोपी की पत्नी उसे चला रही थी.

Advertisement
मामले के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrabs) मामले के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrabs)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

भोपाल में एक कार शोरूम के कर्मचारी ने अपने ही शोरूम से करीब 23 लाख रुपये कीमत की फॉक्सवैगन वर्टस GT कार चोरी कर ली. आरोपी ने ग्राहक के नाम पर बुक कार को 28 सितंबर की रात शोरूम से निकाला और गायब हो गया. कंपनी को जब स्टॉक मिलान के दौरान कार नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू हुई. आखिरकार कार में लगे GPS ने ऐसा सुराग दिया कि पूरा मामला सामने आ गया. पुलिस को आशिमा मॉल के पास कार मिली, जहां आरोपी की पत्नी कार चला रही थी. हालांकि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया.

Advertisement

ऐसे चुराई कार कि कंपनी को भनक तक नहीं लगी
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद के रूप में हुई है. वह मूल रूप से होशंगाबाद का रहने वाला है और भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए पर रहता है. आरोपी जेके रोड स्थित फॉक्सवैगन कार शोरूम में करीब एक साल से नौकरी कर रहा था. शोरूम में काम करने के कारण उसे गाड़ियों की आवाजाही और व्यवस्थाओं की जानकारी थी. इसी का फायदा उठाकर उसने ग्राहक के नाम पर बुक लग्जरी कार को चोरी करने की योजना बनाई.

विवेचक ओंकार सिंह के मुताबिक 28 सितंबर की रात आरोपी शोरूम से फॉक्सवैगन वर्टस GT कार लेकर चला गया था. यह कार एक ग्राहक के नाम पर बुक थी. शुरुआत में शोरूम प्रबंधन को इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन जब कंपनी ने गाड़ियों का स्टॉक मिलाया तो करीब 23 लाख रुपये कीमत की कार गायब मिली. इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और कार की तलाश शुरू की गई.

Advertisement

CCTV में नहीं दिखा चेहरा, GPS ने पकड़वा दिया
जांच के दौरान शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर नहीं आया, जिससे उसकी पहचान करने में परेशानी हुई. लेकिन कार में लगे GPS सिस्टम ने पुलिस का काम आसान कर दिया. शुक्रवार रात कार की लोकेशन नर्मदापुरम रोड स्थित आशिमा मॉल के पास मिली. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां चोरी की कार के साथ आरोपी की पत्नी भी मिली, जो कार चला रही थी. पुलिस को देखकर आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया.

इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो शोरूम कर्मचारी गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद की भूमिका सामने आई. पूछताछ में पत्नी को महंगी कारों का शौक होने और उसे पूरा करने के लिए कार चोरी करने की बात सामने आई है.

आरोपी की तलाश, पत्नी से भी होगी पूछताछ
अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। चोरी की गई फॉक्सवैगन वर्टस GT कार बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कार चोरी करने में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही आरोपी की पत्नी को कार चोरी होने की जानकारी थी या नहीं, इस संबंध में भी उससे पूछताछ की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »