सगाई से परेशान PG डॉक्टर एक्स गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, 3 गोलियां चलाईं, लेडी डॉक्टर और उसके भाई को लगी गोली, फिर खुदकुशी की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक PG डॉक्टर ने अपनी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी. तीन गोलियों में महिला डॉक्टर और उसका भाई घायल हो गए. एक गोली महिला की कनपटी के पास लगी. घटना के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement
पुरानी दोस्त से विवाद के बाद डॉक्टर ने चला दीं गोलियां. (Photo: ITG) पुरानी दोस्त से विवाद के बाद डॉक्टर ने चला दीं गोलियां. (Photo: ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां देर रात एक डॉक्टर के घर हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. मामला राजधानी के गांधीनगर इलाके का है. पुलिस के मुताबिक PG डॉक्टर नवीन रोहिला अपनी पुरानी दोस्त और डॉक्टर श्वेता ठाकुर के घर पहुंचा था. दोनों के बीच कई साल से दोस्ती थी और दोनों ने एक साथ कॉलेज में पढ़ाई भी की थी.पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुराने नजदीकी संबंध होने की बात सामने आई है. बाद में श्वेता ठाकुर की सगाई हो गई. पुलिस के मुताबिक सगाई के बाद नवीन परेशान चल रहा था. हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है.

Advertisement

घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है. आरोपी डॉक्टर नवीन रोहिला महिला डॉक्टर के घर पहुंचा. वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद उसने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. गोलीबारी में महिला डॉक्टर श्वेता ठाकुर और उनके भाई अभिषेक ठाकुर घायल हो गए.

एक गोली महिला डॉक्टर की कनपटी के पास लगी

फायरिंग में महिला डॉक्टर को गंभीर चोट आई है. एक गोली उनकी कनपटी के पास लगी. उनका भाई अभिषेक ठाकुर भी गोली लगने से घायल हुआ है. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल और घटना के दूसरे पहलुओं की जांच शुरू कर दी.

Advertisement

महिला डॉक्टर और उसके भाई पर फायरिंग करने के बाद आरोपी डॉक्टर ने भी कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उसने रेलिंग से रस्सी बांधकर आत्महत्या का प्रयास किया.हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हुआ. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल आरोपी डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक आरोपी डॉक्टर और घायल महिला डॉक्टर पुराने दोस्त थे. दोनों ने एक साथ कॉलेज में पढ़ाई की थी. पुलिस इस पुराने संबंध को भी जांच का हिस्सा बना रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ. इसके साथ ही घटना से पहले के पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी जुटाई जा रही है.

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर की सगाई होने के बाद आरोपी डॉक्टर कथित तौर पर परेशान चल रहा था. हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसी वजह से फायरिंग की गई थी.पुलिस दोनों पक्षों के पुराने संबंध, उनके बीच हुई बातचीत और घटना से पहले के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी पुरानी दोस्त और उसके भाई पर रात में पिस्तौल से फायर किया था. फायरिंग में दोनों भाई-बहन घायल हुए हैं और दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. उन्होंने बताया कि आरोपी और घायल महिला डॉक्टर पुराने दोस्त थे और साथ में कॉलेज में पढ़ते थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वारदात के पीछे की वजह और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

तीन गोलियों की फायरिंग से मचा हड़कंप

देर रात हुई इस घटना में एक तरफ महिला डॉक्टर और उसका भाई अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं आरोपी डॉक्टर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले में अब पुलिस की जांच कई पहलुओं पर चल रही है. सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि पुराने दोस्त रहे दो डॉक्टरों के बीच विवाद फायरिंग तक पहुंच गया. पुलिस घटना से पहले की बातचीत और दोनों के संबंधों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग की असली वजह क्या थी और रात में घर पहुंचने के बाद घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »