भोपाल: अवैध मजारों को लेकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने साधा निशाना, बोलीं- ये लैंड जिहाद है

भोपाल के कलियासोत इलाके में सरकारी जमीन पर कई अवैध मजारें बना दी गई थीं. जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी. उस पर एक्शन लेते हुए शनिवार को भोपाल जिला प्रशासन ने 4 अवैध मजारों को तोड़ दिया था. अब इस पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Advertisement
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर. भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर.

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 18 जून 2023,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में अवैध मजारों को तोड़े जाने पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस कार्रवाई को सही बताया है. 'आजतक' से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 'मजारें जितनी भी बनी हैं सब अवैध ही बनी हैं. मजार ही नहीं इन्होंने मस्जिदों को भी अवैध रूप से खड़ा किया है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, ''इनकी गिनती की जाए तो मुझे लगता है हजारों में नहीं लाखों में आएगी. इनके जो मंसूबे हैं लैंड जिहाद के, उन्हें हम कभी सफल नहीं होने देंगे. हिंदू जाग चुका है और इस प्रकृति का दोहन करने का सबको अधिकार है. लेकिन किसी को शोषण करने का अधिकार नहीं है.''

साध्वी प्रज्ञा ने आगे, ''यह भारत भूमि है इसे हम अपवित्र नहीं होने देंगे. यह मजारें-वजारें सब अवैध हैं. आप खरीदिए उस भूमि को और फिर बनाइए मजार. किसने रोका है. लेकिन सरकारी भूमि का जो शोषण जो कर रहे हैं वह गलत है. मैंने भी कई मजारें देखी हैं और मैं इसके लिए भी अभी कुछ जनजागरण प्रारंभ करने वाली हूं क्योंकि यह गलत है.''

उन्होंने कहा, ''प्लेटफॉर्म जहां पैदल चलते हैं लोग वहां भी हरा कपड़ा बिछा दिया आखिर यह क्या मानसिकता है. यह अच्छी मानसिकता नहीं है. लेकिन ऐसे अवैध मजार खड़ा करोगे तो तोड़ी ही जानी चाहिए और तोड़ी भी जाएगी.''

Advertisement

आपको बता दें कि भोपाल के कलियासोत इलाके में सरकारी जमीन पर कई अवैध मजारें बना दी गई थीं जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी. उस पर एक्शन लेते हुए शनिवार को भोपाल जिला प्रशासन ने 4 अवैध मजारों को तोड़ दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »