भोपाल: सड़क पर चलती कार अचानक बनी आग का गोला... बाल-बाल बच गए तीन लोग, Video

राजधानी भोपाल में मंगलवार की रात बड़ा हादसा टल गया. यहां होशंगाबाद रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई. लोगों ने देखा तो कार में सवार लोगों को सचेत किया. इसके बाद कार में सवार युवक और दो महिलाएं समय रहते बाहर निकल आए, वरना हादसा जानलेवा साबित हो सकता था.

Advertisement
चलते-चलते कार में लग गई आग. (Photo: Screengrab) चलते-चलते कार में लग गई आग. (Photo: Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 03 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

MP की राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मिसरोद से भोपाल की ओर आ रही एक कार अचानक सड़क पर आग का गोला बन गई. कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक युवक कार चला रहा था और उसके साथ दो महिलाएं बैठी थीं. घटना के वक्त कार होशंगाबाद रोड पर तेजी से आगे बढ़ रही थी कि अचानक उसमें धुआं उठने लगा. देखते ही देखते आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं.

Advertisement

सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों ने तुरंत कार सवारों को आवाज देकर आग लगने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही चालक ने तुरंत कार रोक दी और सभी लोग बिना देर किए कार से बाहर निकल आए. समय रहते बाहर निकलने की वजह से तीनों की जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

यहां देखें Video...

यह भी पढ़ें: दिल्ली: यशोभूमि फ्लाईओवर के पास आपस में टकराने के बाद दो कार में लगी आग, जिंदा जल गया शख्स

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. बागसेवनिया इलाके से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. कार से निकल रही आग और धुएं ने कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल भी बना दिया. लोगों ने दूर खड़े होकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि गाड़ी को बचाया नहीं जा सका.

Advertisement

घटना में गनीमत यह रही कि तीनों सवार सुरक्षित बाहर निकल आए. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ होगा. सड़क पर गुजरते लोगों की सूझबूझ और कार सवारों की फुर्ती ने एक बड़े हादसे को टाल दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement