राजधानी भोपाल के सूरज नगर चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक करीब 7 फीट लंबा अजगर अल्टो 800 कार के अंदर घुस गया. अजगर कार के निचले हिस्से में चेसिस के अंदर जाकर छिप गया था. कार में अजगर होने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर कार के अंदर नीचे चेसिस में घुसकर छिप गया था, जिसके चलते उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल हो रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने सर्प विशेषज्ञ मिथुन बकोदिया को सूचना देकर बुलाया. इसके बाद सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और अजगर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो से निकला अजगर
अजगर को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. कार के निचले हिस्से में छिपे अजगर तक पहुंचना आसान नहीं था. आखिरकार कार को उल्टा कर अजगर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. काफी प्रयासों के बाद सर्प विशेषज्ञ मिथुन बकोदिया ने करीब 7 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
अजगर के रेस्क्यू होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. कुछ समय तक सूरज नगर चौराहे पर इस घटना को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी रही. राहगीरों की मदद से सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली. कार के अंदर चेसिस में छिपे अजगर के रेस्क्यू का यह घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.
धर्मेंद्र साहू