जब जावेद अख्तर को गुलजार समझ बैठा अनजान शख्स, सुनाया दिलचस्प किस्सा

जावेद अख्तर ने बताया कि वो एक रोज फ्लाइट से अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ कहीं जा रहे थे. एयर होस्टेस ने उन दोनों से कहा कि आप यहां बैठिए, मैं आपको सामान और बैग्स चेकइन करवाकर लाती हूं. इतनी देर में एक शख्स आकर जावेद अख्तर के सामने खड़ा हो गया.

Advertisement
जावेद अख्तर जावेद अख्तर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

'साहित्य आजतक 2023' के मंच पर लेखक, स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार जावेद अख्तर पहुंचे. इन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और शुरुआती दिनों की बात की. साथ ही वो किस्सा भी साझा किया, जब एक अनजान शख्स ने उन्हें गुलजार साहब समझ लिया था. और जब जावेद अख्तर ने गुलजार साहब को ये किस्सा सुनाया था तो बदले में उन्होंने भी बताया था कि अमेरिका में उनके साथ भी ऐसा कुछ हो चुका है, जब एक लड़की ने सेल्फी ली और कहा- शुक्रिया जावेद अख्तर साहब.

Advertisement

जावेद अख्तर ने सुनाया किस्सा
जावेद अख्तर ने बताया कि वो एक रोज फ्लाइट से अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ कहीं जा रहे थे. एयर होस्टेस ने उन दोनों से कहा कि आप यहां बैठिए, मैं आपको सामान और बैग्स चेकइन करवाकर लाती हूं. इतनी देर में एक शख्स आकर जावेद अख्तर के सामने खड़ा हो गया. उसने शबाना को देखा तक नहीं, जबकि शबाना आजमी मेरे बराबर में बैठी थीं. उसने मेरे से कहा कि आदाब गुलजार साहब. मैंने कहा आदाब. उसने मेरे से कहा कि गुलजार साहब, एयरपोर्ट पर कैसे? मैंने कहा कि जावेद अख्तर साहब आ रहे हैं. मैं उन्हें रिसीव करने आया हूं.

जावेद बोले, वो गुलजार फैन था तो थोड़ा निराश हुआ. मैंने कहा कि मैं हमेशा उन्हें रिसीव करने आता हूं. जावेद साहब कहीं से भी आएं, मैं उन्हं रिसीव करने जरूर आता हूं. तो वो शख्स इतना निराश हुआ कि कहा अच्छा. चलता हूं गुलजार साहब. तो मैंने ये किस्सा गुलजार साहब के सामने सुनाया तो वो पहले तो हंसे फिर कहा कि मैं भी तुम्हें एक किस्सा सुनाता हूं. 

Advertisement

गुलजार साहब ने कहा मुझसे भी सुन लीजिए. मैं अमेरिका गया था. वहां एक लड़की आई और उसने मुझे गले लगा लिया. और कहा कि आफ कैसे लिख लेते हैं. कैसे आपके एक-एक वर्ड जो है, पागल हो जाती हूं मैं पढ़कर. मैं नर्वस हो रही हूं. एक सेल्फी ले लूं आपके साथ. मुस्कुराकर उसने सेल्फी ली और कहा थैंक्यू जावेद साहब और चली गई. हम दोनों ही वहां मौजूद रहकर खूब जोर-जोर से हंस रहे थे. तो ऐसे किस्से कई बार हो जाते हैं. 

तो इसी तरह 'साहित्य आजतक' के मंच पर जावेद अख्तर ने हंसते-मुस्कुराते हुए करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई किस्से साझा किए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »