सिगरेट नहीं पीने के बावजूद आपको हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं

जो महिलाएं पैसिव स्मोकर  हैं, उनमें मेनाेपोज के जल्दी आने और बांझपन की समस्या हो सकती है. हालांकि जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं उनमें मेनोपोज तय वक्त से एक से दो साल पहले ही आ जाता है.

Advertisement
पैसिव स्मोकिंग के अनदेखे नुकसान पैसिव स्मोकिंग के अनदेखे नुकसान

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि ऐसे लोग जो भले ही सिगरेट न पीते हों पर सिगरेट पीने वालों के साथ उठते-बैठते हैं, उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है.

खासतौर पर महिलाओं के संदर्भ कहा गया है कि जो महिलाएं पैसिव स्मोकर हैं, उन्हें मेनाेपोज के जल्दी आने और बांझपन की समस्या हो सकती है. हालांकि जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं उनमें मेनोपोज एक से दो साल पहले ही आ जाता है. पर चौंकाने वाली बात ये है कि सिगरेट पीने वाले लोगों के संपर्क में रहने वाली महिलाओं में भी इस बात का खतरा होता है.

Advertisement

महिलाओं के हर प्रकार के नशे से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए. किसी भी प्रकार का नशा उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

पैसिव स्मोकर होने पर कौन से खतरों से जूझना पड़ता है. तंबाकू में मौजूद विषाक्त पदार्थ प्रजनन क्षमता पर सीधा असर डालती हैं. इसके अलावा ये हॉर्मोन्स को भी असंतुलित कर देता है. इसका बुरा असर उनके बच्चे पर भी पड़ता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement