फोर्ब्‍स अंडर 30 एशिया लिस्‍ट जारी, इन महिलाओं ने मारी बाजी

फोर्ब्‍स ने 30 अंडर 30 एशिया लिस्‍ट जारी कर दी है. आप भी जानिए किन महिलाओं को इसमें मिली जगह...

Advertisement
साक्षी मलिक-आलिया भट्ट साक्षी मलिक-आलिया भट्ट

फोर्ब्‍स ने 30 अंडर 30 एशिया की लिस्‍ट जारी कर दी है. इसमें कई महिलाओं को जगह मिली है. भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट को टॉप सेलिब्रिटीज की लिस्‍ट में स्‍थान मिला है.

पाइनर वुमेन की भी एक लिस्‍ट जारी की गई है. इसमें भारत की ओर से क्रिस्‍टीन कगेत्‍सु, दीपा कर्माकर, साक्षी मलिक, रिचा सिंह, लीजा वोन रेबेनाऊ का नाम शामिल है.

Advertisement


फोर्ब्‍स की 30 अंडर 30 लिस्‍ट में जिन महिलाओं को पाइनर वुमेन लिस्‍ट में रखा गया है, वे हैं- मालदीव्‍स की सफाथ अहमद जहीर, हॉन्‍गकॉन्‍ग की चान यूएनतिंग, दक्षिण कोरिया की चो सोदाम, दक्षिण कारिया की चोई मिसुन, सिंगापुर का ग्रुप फ्रीडम कप्‍स (जोएने परनजो‍थी, रेबेका परनजोथी, वेनेसा परनजोथी), चीन की फू युआनहुई, थाईलैंड की अरिया जुतानूगर्न, भारत की क्रिस्‍टीन कगेत्‍सु, भारत की दीपा कर्माकर, बांग्‍लादेश की शौगत नाजबीन खान, दक्षिण कोरिया की किम हुन जुंग, ऑस्‍ट्रेलिया की विकी ले, दक्षिण कोरिया की ली जिसू, चीन की लियू वेन, भारत की साक्षी मलिक, मलयेशिया की नीलोफा, म्‍यंमार की सैंडी सीन थीन, भारत की तृशा शेट्टी, भारत की रिचा सिंह, अफगानिस्‍तान की पेराडाइज सौरोरी, वियतनाम की सुबोल, जापान की मारिया सुरुओका और भारत की लीजा वोन रेबेनाऊ शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »