ट्विटर पर मिशेल ने कहा, अच्छा तो हम चलते हैं...

आज बराक ओबामा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और इसके साथ ही मिशेल ओबामा के पास अमेरिका की फर्स्ट लेडी होने का ओहदा नहीं रह जाएगा. जानिये ट्व‍िटर पर क्या कहा मिशेल ने...

Advertisement
Barak Obama and Michelle Obama Barak Obama and Michelle Obama

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

बराक ओबामा का आज कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और इसके साथ ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी का ओहदा भी मिशेल ओबामा के पास नहीं रह जाएगा.


कार्यकाल के आखिरी दिन ने अपने ट्व‍िटर और इंस्टाग्राम एकाउंड पर लिखा है कि 'आपकी प्रथम महिला होने के नाते मुझे जीवनभर का सम्मान मिला है. आपको तहे दिल से शुक्र‍िया.'


इसके साथ ही ने अपनी और ओबामा की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें मिशेल और बराक वाइट हाउस की बालकनी से वॉशिंगटन मोनूमेंट को एक साथ देखते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

 

ट्व‍िटर पर अपनी और बराक ओबामा की फोटो सेंड करने से पहले मिशेल ने एक 30 सेकेंड का वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वो अपने दोनों कुत्तों बो और सनी के साथ वाइट हाउस में घुमती नजर आ रही हैं.

 

ने वीडियो के साथ ट्वीट किया 'एक आखिरी बार पीपल्स हाउस से गुजरते हुए'.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement