वियना जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्‍या में 50 फीसदी बढ़ोतरी

वियना की यात्रा पर गए भारतीय पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है और यह संख्‍या साल 2015 के रिकार्ड में दर्ज है.

Advertisement
वियना जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा वियना जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा

वन्‍दना यादव / IANS

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

साल 2015 में भारतीय पर्यटक रिकॉर्ड संख्या में वियना की यात्रा पर गए. भारतीय पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है और उनमें से ज्यादातर वियना में रात भर रुके, जबकि उनके पास दिनभर घूम कर लौटने का भी विकल्प था.

वियना पर्यटक बोर्ड के इजाबेला रौतेर ने बताया कि ज्यादातर भारतीय पर्यटक यहां हमारे विशाल महलों, संगीत, भोजन, संस्कृति और हरे-भरे स्थलों को देखने के लिए आते हैं. वियना आने वाले अरब देशों और ताईवान के पर्यटकों के बाद सबसे ज्यादा है.

Advertisement

रौतेर जोकि भारत-इटली मीडिया संबंधों को भी देखती हैं, ने बताया कि पिछले साल शहर में रिकार्ड संख्या में 40,355 भारतीय आए और उन्होंने यहां 89,628 रातें बिताई. इस दौरान और उनके द्वारा बिताई गई रातों की संख्या में 38.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement