गर्मी की छुट्टियों के लिए गोवा-जयपुर भारतीयों की पहली पसंद: स्टडी

झुलसा देने वाली तपिस के बावजूद भारत में गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा सबसे बेहतर जगह बना हुआ है. एक प्रमुख यात्रा पोर्टल 'इक्सिगो' ने भारत में छुट्टियों की पसंदीदा जगहों को लेकर अध्ययन किया है.

Advertisement
गोवा का बीच (फाइल फोटो) गोवा का बीच (फाइल फोटो)

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

झुलसा देने वाली तपिस के बावजूद भारत में गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा सबसे बेहतर जगह बना हुआ है. एक प्रमुख यात्रा पोर्टल 'इक्सिगो' ने भारत में छुट्टियों की पसंदीदा जगहों को लेकर अध्ययन किया है. इसमें गोवा के बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान का शहर जयपुर काबिज है. 'इक्सिगो' की स्टडी के मुताबिक, ठहरने के बजट अनुकूल विकल्पों और उड़ान पर भारी छूट की वजह से भारतीय नागरिक कम दूरी के अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों जैसे दुबई और सिंगापुर को भी पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

आईएएनएस के मुताबिक इक्सिगो ने यह अध्ययन अपने पोर्टल पर आई बुकिंग्स के आधार पर किया है.

एक बयान के अनुसार, व्यस्त और ऑफ मौसम के बीच घरेलू हवाई किराए में अंतर लगभग 45 प्रतिशत और अंतर्राष्ट्रीय हवाई किराए में लगभग 18 प्रतिशत होता है. होटल में रहने के विकल्पों पर भारतीय कम बजट पसंद करते हैं. वे समुद्र तट या पहाड़ी गंतव्यों के शानदार दृश्यों के लिए अतिरिक्त भुगतान करने पर ध्यान नहीं देते हैं.

करीब 47 प्रतिशत पर्यटक गोवा में गर्मी की छुट्टियों के दौरान चार-पांच सितारा होटलों में रहना पसंद करते हैं, जबकि 62 प्रतिशत जयपुर में ज्यादा बजट वाले आवास का विकल्प पसंद करते हैं.

इक्जिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सह-संस्थापक आलोक वाजपेयी ने आईएएनएस से कहा, 'अध्ययन के दौरान यह देखना दिलचस्प रहा कि गर्मी की छुट्टियों के गंतव्य चुनते समय यात्री मौसम के बारे में चिंता नहीं करते हैं. गोवा और दुबई जैसे स्थान साल भर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं."

Advertisement

उन्होंने कहा, ऑफ-सीजन यात्रा न केवल जेब के लिहाज से, बल्कि पर्यटक गंतव्यों पर होने वाली भीड़-भाड़ से बचने के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement