प्यार जितना खूबसूरत होता और हसीन एहसास होता है, ब्रेकअप उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक होता है. अक्सर देखा गया है कि लोग अपने लवर को मनाने की कोशिश करते हैं या फिर खुद को पूरी तरह से दुनिया से काट लेते हैं.
लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि अलग होने के बाद एक एहसास आता है कि कहीं गलती तो नहीं हो गई. हो सकता है कि आपका लवर या पार्टनर लौटकर वापस आ जाए और आपसे मांफी भी मांग ले. ऐसा जब भी होता है ज्यादातर लोग अपने एक्स के पास वापस जाने का इरादा भी बना ही लेते हैं.
अगर आप भी ऐसे ही किसी इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं और अपने एक्स के पास लौटने की सोच रहे हैं तो जरा इन पांच बातों पर जरूर गौर करें...
1. क्यों टूटा था आपका रिश्ता
याद करें कि आखिर आपका रिश्ता क्यों टूटा था. वापस जाने के नाम पर तो अच्छी यादें ही याद आती हैं लेकिन उन कड़वे अनुभवों को भी याद करें जिनकी वजह से आपका ब्रेकअप हुआ.
2. डिप्रेशन का समय
ब्रेकअप के बाद के समय ऐसा भी आता है जब इंसान पूरी तरह टूट जाता है. उस दर्द को याद करें जब अप डिप्रेशन में थे और आपकी तकलीफ बाटंने के लिए आपका पार्टनर नहीं था. ऐसा दोबारा हुआ तो आप क्या करेंगे इस बार में जरूर सोच लें.
3. कमजोर हुई विश्वास की डोर
जब एक रिश्ता खत्म होता है तो सबसे पहेल विश्वास की डोर टूट जाती है. इसलिए सोच-समझकर कोई भी फैसला लें.
4. मुश्किल समय में कौन था साथ
हम जब प्यार में होते हैं तो हमें सब अच्छा लगता है लेकिन जैसे ही दिल टूटता है उसी के साथ आत्मविश्वास भी चकनाचूर हो जाता है. इसलिए ऐसा बिलकुल भी न सोचें कि आपको कोई दूसरा नहीं मिलेगा आप तो इसी के हकदार हैं.
5. अपने लिए बेहतर सोचें
एक्स के पास वापस जाने से पहलें ये सोचे लें कि अगर आपका रिश्ता बेहतर था तो टूटा क्यों? अपने लिए बेहतर सोचने का हक सबको है और आपको जरूर ऐसा पार्टनर मिलेगा जो आपकी रिस्पेक्ट करेगा.
वन्दना यादव