पत्नी की ज्यादा सैलरी बना सकती है पति को बेवफा...

कामकाजी महिलाओं को अपने पति पर पूरा ध्यान देना चाहिए. एक शोध में यह बात सामने आई है कि ऐसे शादीशुदा पुरुष अपनी पाटर्नर को धोखा देने में माहिर होते हैं...

Advertisement
ज्यादा कमाने वाली पत्नी से तालमेल नहीं बैठा पाते पुरुष ज्यादा कमाने वाली पत्नी से तालमेल नहीं बैठा पाते पुरुष

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

एक नई स्टडी में यह सामने आया है कि वर्किंग वि‍मेन को अपने पतियों पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि उनके पति उनके साथ बेवफाई कर सकते हैं. अध्ययन में कारण सामने आया कि वे ऐसा अपनी पत्नियों को मानसिक प्रताडऩा देने के लिए करते हैं. बेवफाई के चलते पुरुषों के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ने का खतरा हो जाता है जो प्राथमिक तौर पर अपने परिवार के लिए कमाऊ सदस्‍य नहीं होते हैं.

Advertisement

एक साल के अंदर इस बात की संभावना करीब पांच फीसदी होती है, जब अपने पति पर आर्थिक रूप से निर्भर कोई महिला बेवफाई करे. जबकि अपनी पत्नियों पर आर्थिक रूप से निर्भर पुरुषों के विवाहेत्तर संबंध की संभावना करीब 15 फीसदी हो सकती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि पत्नी के ज्यादा कमाने के कारण वे उनसे दूरी बनाते हैं और उन्हें सताने के चक्कर में बेवफाई का रास्ता चुन लेते हैं.

अपनी पत्नियों पर आर्थिक रूप से पूरी तरह निर्भर रहने वाले पुरुषों में धोखा देने की संभावना ज्‍यादा देखी गई है. जब कोई पुरुष घर की आमदनी में 70 फीसदी का योगदान देता है, उसके धोखा देने की संभावना कम हो जाती है. यह अध्‍ययन अमेरिकन सोश‍ियोलॉजिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement