स्टडी: ऑफिस की थकान मिटाता है सेक्स, बढ़ती है कार्यक्षमता...

ऑफिस में कए लंबे थकावट भरे दिन के बाद अगर आप घर जाकर सेक्स  करते हैं तो उससे आपकी थकान दूर होती है. यह बात एक शोध में सामने आई है.

Advertisement
Relationship Relationship

पूरे दिन ऑफिस में काम करके अगर आप थक जाते हैं तो घर जाकर रोमांस करिए जनाब. ऐसा करने से आपके भीतर अगले दिन उत्साह से काम करने की ऊर्जा आएगी.

ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक नए शोध में ये तथ्य सामने आया है. ये शोध दो यूनिवर्सिटीज ने मिलकर किया है. यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन और यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के इस शोध में रिसचर्स ने 159 शादीशुदा कपल्स को शामिल किया. दो हफ्ते तक लगातार इनसे रोज बात की गई.

Advertisement


क्या पता चला शोध में
शोध में सामने आया कि जो लोग घर जाकर सेक्स करने का समय निकाल लेते हैं वे अगले दिन ऑफिस में पॉजिटिव मूड के साथ काम करते हैं. अगले दिन सुबह उनका मूड ज्याेदा रिफ्रेश होता है और पूरे दिन वे काम को मन लगाकर करते हैं.

क्या कहते हैं रिसचर्स
रिसर्च में हिस्सा लेने वाले कीथ लियेविट कहते हैं, 'हमने पाया कि एक स्वेस्थ रिलेशनिशप जिसमें हेल्दीे सेक्स लाइफ भी शामिल है, के कारण लोग खुश रहते हैं और काम करने में उत्साह महसूस करते हैं.' उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को ये याद रखना चाहिए कि सेक्स के सोशल, इमोशनल और साइकोलॉजिकल फायदे हैं, इसलिए इसके लिए समय निकालना आवश्यक है'.

महिलाओं और पुरुष, दोनों पर लागू
शोध में रिसचर्स ने कहा है कि इसके परिणाम पुरुष और महिला कर्मचारी, दोनों पर लागू होते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement