How To Use Toothpick: घर के कई काम आसान बनाती है ₹1 की टूथपिक! दांत साफ करने के अलावा ये 10 इस्तेमाल जानकर होंगे हैरान

How To Use Toothpick: टूथपिक सिर्फ दांत साफ करने के लिए नहीं होती है. घर की सफाई, किचन, गार्डनिंग और DIY कामों में इसे इस्तेमाल करके कई कामों को आसान बनाया जा सकता है. आज हम आपको टूथपिक के 10 ऐसे इस्तेमाल बताने वाले हैं, जो रोजमर्रा के कामों को और आसान बना सकते हैं.

Advertisement
टूथपिक का इस्तेमाल आप कीबोर्ड साफ करने के लिए भी कर सकते हैं. (Photo: ITG) टूथपिक का इस्तेमाल आप कीबोर्ड साफ करने के लिए भी कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

खाना खाते वक्त जब भी दांत में कुछ फंस जाता है, तो लोगों को घर में रखी छोटी-छोटी टूथपिक की याद आती है. लकड़ी की छोटी सी टूथपिक आपके दातों में फंसे खाने को तुरंत बाहर निकाल देती है. ऐसे में टूथपिक को ज्यादातर लोग सिर्फ दांतों में फंसे खाने के कण निकालने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मामूली-सी चीज दांतों की सफाई करने के अलावा भी कई कामों को आसान बना सकती है? 

जी हां, टूथपिक आपके एक-दो नहीं बल्कि किचन से लेकर गार्डनिंग तक कई कामों को हल करने में मदद कर सकती है. टूथपिक के कई ऐसे इस्तेमाल हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आज हम आपको टूथपिक के कुछ ऐसे ही इस्तेमाल बताने वाले हैं, जो बेहद काम के साबित हो सकते हैं.

Advertisement

1. पौधों को सहारा देने के लिए: अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आपने घर में छोटे-छोटे पौधे लगा रखे हैं, तो टूथपिक आपके बहुत काम आ सकती है. टूथपिक छोटे पौधों या नई उगी हुई नन्ही पौध के लिए सपोर्ट स्टिक का काम कर सकती हैं. इससे पौधा सीधा बढ़ने में मदद मिलती है.

2. केक या ब्रेड पक गई है या नहीं करें चेक: केक या ब्रेड बेक करते समय टूथपिक को बीच में डालकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि केक अंदर से पका है या नहीं. अगर टूथपिक साफ बाहर आ जाए, तो समझिए केक तैयार है.

3. गोंद लगाने में मददगार: आप टूथपिक का इस्तेमाल गोंद या फैविकॉल लगाने के लिए भी कर सकते हैं. क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स या टूटी हुई चीजों को जोड़ते समय टूथपिक की मदद से गोंद सही जगह पर लगाया जा सकता है. 

Advertisement

4. फोन और कीबोर्ड की सफाई के लिए: आप टूथपिक की मदद से कीबोर्ड और मोबाइल की सफाई भी कर सकते हैं. कीबोर्ड के बटन या मोबाइल के छोटे-छोटे कोनों में जमी धूल टूथपिक से आसानी से निकल सकती है. हालांकि, इसका इस्तेमाल बस ध्यान से करना चाहिए. 

5. डेकोरेशन के लिए करें इस्तेमाल: पार्टी स्नैक्स, फलों के टुकड़ों या छोटे सैंडविच को अट्रैक्टिव तरीके से सजाने और सर्व करने के लिए भी टूथपिक का इस्तेमाल किया जा सकता है.

6. मसालों की डिब्बियों के छेद खोलने के लिए: कई बार मसालों की बोतलों के छोटे छेद बंद हो जाते हैं. आप टूथपिक की मदद से इन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं या खोल सकते हैं.

7. नेल आर्ट में: अगर आपको नेल आर्ट करना पसंद है तो उसके लिए आपको महंगी नेल आर्ट किट खरीदने की जरूरत नहीं है. आप टूथपिक की मदद से कई बारीक डिजाइन और डॉट्स आसानी से बना सकते हैं.

8. स्क्रू के ढीले छेद को ठीक करने में: लकड़ी में लगा स्क्रू ढीला हो जाए तो छेद में एक-दो टूथपिक और थोड़ा गोंद डालकर स्क्रू को दोबारा कसकर लगाया जा सकता है.

9. टेप का सिरा ढूंढने में: सेलो टेप का सिरा ढूंढने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में टेप इस्तेमाल करने के बाद उसके किनारे के नीचे एक टूथपिक रख दें. इससे अगली बार टेप का सिरा ढूंढने में परेशानी नहीं होगी.

Advertisement

10. बीज लगाने के लिए निशान बनाने में: गार्डनिंग करते समय मिट्टी में छोटे-छोटे छेद या निशान बनाने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बीज सही दूरी पर लगाए जा सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »