Toothpaste Cleaning Hack: महंगे क्लीनर की सफाई को फेल कर देगा ₹10 का टूथपेस्ट, बस मिलाएं ये 1 चीज; चमक उठेगा घर

Toothpaste Cleaning Hack: महंगे क्लीनर्स खरीदकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन फिर भी घर की चीजें साफ नहीं होती हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है. सफेद टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा को आपस में मिलाकर आप एक असरदार होममेड क्लीनिंग पेस्ट बना सकते हैं. इस क्लीनिंग पेस्ट से आप किचन सिंक, बाथरूम के गंदे नल और शीशे के जिद्दी दागों को आसानी से चमका सकते हैं.

Advertisement
टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर लगाने से बहुत फायदा मिलता है. (Photo: ITG) टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर लगाने से बहुत फायदा मिलता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

Toothpaste Cleaning Hack: घर में फर्श से लेकर फर्नीचर तक को रोजाना साफ किया जाता है. घर की सफाई के लिए ज्यादातर लोग अक्सर महंगे-महंगे क्लीनर्स और बाकी क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. हालांकि, इन क्लीनर्स का इस्तेमाल करने के बाद भी अक्सर घर की चीजें बहुत अच्छे से साफ नहीं हो पाती हैं और ना ही इनमें नई जैसी चमक आ पाती है. कई बार तो सिंक, नल या बाथरूम की पुरानी एक्सेसरीज देखकर उन्हें बदलने का मन भी बनाने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो काम महंगे-महंगे क्लीनर्स नहीं कर पाते हैं, वो आपके घर में रखा साधारण टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा कर सकता है. जी हां, टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर इस्तेमाल करने से घर की ये चीजें फिर से चमक सकती हैं?

Advertisement

जी हां, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा से बना एक आसान क्लीनिंग पेस्ट कई तरह के जिद्दी दाग और गंदगी साफ करने में मदद कर सकता है. इससे आपको हर बार महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं, इस होममेड क्लीनिंग पेस्ट से घर की किन चीजों को चमकाया जा सकता है. 

कैसे बनाएं टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का क्लीनिंग पेस्ट?
इस घरेलू क्लीनिंग पेस्ट को बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लें. ध्यान रखें कि जेल वाला टूथपेस्ट न हो. अब इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा लिक्विड सोप भी मिला सकते हैं. अब जिस सरफेस की सफाई करनी है इस पेस्ट को वहां लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें.

1. किचन सिंक के जिद्दी दाग होंगे साफ
टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा से बने इस क्लीनिंग पेस्ट से रसोई की सिंक को नए जैसा चमकाने में मदद मिल सकती है. रसोई में लगी सिंक का रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से उस पर खारे पानी के सफेद निशान, चिकनाई और गंदगी जमने लगती है. इस जमा गंदगी को साफ करना काफी मुश्किल होता है.

Advertisement

इसे साफ करने के लिए टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा से तैयार किए गए पेस्ट को स्क्रबर पर लगाएं. अब इसे सिंक और नल के आसपास अच्छी तरह रगड़ें. कुछ देर बाद साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. सिंक की खोई हुई चमक काफी हद तक वापस आ सकती है.

2. बाथरूम की पुरानी एक्सेसरीज फिर चमकेंगी
बाथरूम में लगी स्टील की रॉड, टॉवल हैंगर, सोप स्टैंड और नल समय के साथ बदरंग दिखने लगते हैं. दरअसल, लगातार पानी के कॉन्टैक्ट में आने की वजह से इन पर खारे पानी के निशान जम जाते हैं. कई बार इन पर कालेपन या जंग जैसे निशान भी नजर आने लगते हैं.

ऐसे में टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का पेस्ट इनकी सफाई में मदद कर सकता है. पेस्ट को स्क्रब पैड पर लगाकर नल, हैंगर और दूसरी मेटल एक्सेसरीज पर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें.

3. शीशे और ग्लास टेबल पर जमे दाग होंगे साफ
बाथरूम का शीशा हो या ग्लास की मेज, पानी की बूंदों और धूल की वजह से इनकी चमक कम हो जाती है. कई बार शीशे पर पानी के जिद्दी निशान भी जम जाते हैं.

इन दागों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का पेस्ट बहुत असरदार रहता है. इन दोनों चीजों से बने पेस्ट को थोड़ा पतला करके इस्तेमाल करना अच्छा रहता है. इसे किसी मुलायम स्पंज की मदद से शीशे पर हल्के हाथों से लगाएं. ज्यादा जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे सतह पर खरोंच आ सकती है. आखिर में माइक्रोफाइबर या मुलायम सूती कपड़े से शीशे को अच्छी तरह पोंछ दें.

Advertisement

सफाई करते समय रखें इस बात का ध्यान
इस घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले किसी छिपे हुए हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें. हर तरह की सतह पर बेकिंग सोडा या किसी भी स्क्रबिंग पेस्ट का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »