How to keep room cold: AC बंद होते ही कमरा हो जाता है गर्म? इस ट्रिक से रूम को रखें ठंडा-ठंडा

गर्मियों में अक्सर ऐसा होता है कि एसी बंद करते ही कमरा फिर से भट्टी की तरह तपने लगता है. ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिसके बाद एसी ऑफ करने के बाद भी आपका कमरा देर तक ठंडा बना रहेगा.

Advertisement
एसी बंद होने पर भी रूम रहेगा ठंडा (Photo: ITG) एसी बंद होने पर भी रूम रहेगा ठंडा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

चिलचिलाती गर्मी में एसी की ठंडी हवा किसी वरदान जैसी लगती है लेकिन मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए इसे 24 घंटे चलाना जेब पर बहुत ज्यादा भारी पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब एसी बंद करते ही 10-15 मिनट के भीतर कमरा फिर से गरम हो जाता है. दरअसल इसके पीछे दीवारों का गर्म होना, खिड़कियों से आने वाली धूप और कमरे का खराब इंसुलेशन मुख्य कारण होते हैं.

Advertisement

रूम को देर तक ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

अगर आप सही तरीके अपनाएं तो एक बार कमरा ठंडा होने के बाद आप एसी बंद करके भी घंटों तक उसी कूलिंग का मजा ले सकते हैं. यहां हम आपको कुछ आसान और कारगर टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने रूम को कूलिंग चैम्बर बना सकते हैं.

दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें

एसी चलाते वक्त आपको एक चीज का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कमरे के दरवाजें और खिड़कियां अच्छी तरह बंद हों. बार-बार कमरे का गेट खोलकर बाहर निकलने से बचें. इससे ठंडी हवा ना बाहर जाएगी और ना ही बाहर की गर्म हवा कमरे के अंदर आएगी साथ ही आपका कमरा भी ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा.

अगर संभव हो तो दरवाजों और खिड़कियों के नीचे मौजूद गैप को डोर सील या कपड़े से बंद करें ताकि ठंडी हवा बिलकुल भी बाहर न निकले.

Advertisement

पर्दों का रखें ध्यान

दीवारों पर कमरे में मोटे और गहरे रंग के पर्दे लगाएं. ये सूरज की गर्मी को कमरे के अंदर आने से रोकते हैं, साथ ही गर्म हवा और धूप को भी अंदर नहीं आने देते हैं जिससे रूम ठंडा रहता है.

छत और दीवारों को रखें ठंडा

कमरे को ठंडा रखने के लिए दीवारों और छत को ठंडा रखने की कोशिश करें.  आप अपने कमरे की छत को ठंडा रखने के लिए कूल रूफ कोटिंग या सफेद पेंट करवाएं. इस तरह का पेंट सूरज की गर्मी को कम सोखता है और कमरा जल्दी गरम नहीं होता है. अगर आपका कमरा टॉप फ्लोर पर है तो छत पर हीट-रिफ्लेक्टिव पेंट करवाएं या शाम को पानी डालें. 

एसी बंद के साथ पंखा भी ऑन रखें

एसी चलाने के साथ ही सीलिंग फैन को कम स्पीड पर चलाएं. यह ठंडी हवा को पूरे कमरे में सर्कुलेट करने में मदद करता है.  अगर एसी के साथ पंखा नहीं चला रहे हैं तो जब आप एसी को बंद करें तो उसके बाद तुरंत पंखे को चला दें. ऐसा करने से कमरे की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है और ठंडक बनी रहती है.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कम उपयोग

टीवी, कंप्यूटर और ज्यादा लाइटें गर्मी पैदा करती हैं. एसी चलते समय इन्हें बंद रखने की कोशिश करें.

Advertisement

क्रॉस वेंटिलेशन का ध्यान रखें

सूरज ढलने के बाद खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके, लेकिन दिन में इन्हें पूरी तरह बंद रखें.

कमरे में पौधे लगाएं

कमरे को ठंडा रखने के लिए पौधें लगाना भी अच्छा आइडिया है. आप कुछ इंडोर प्लांट्स जैसे पीस लिली, मनी प्लांट या एलोवेरा का पौधा रख सकते हैं. ये कमरे को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं और हवा भी फ्रेश रखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement