लाइट गुल और फ्रिज बंद? बिना बिजली अब नहीं सड़ेगा खाना, अपनाएं ये ट्रिक्स

गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती या फ्रिज न होने पर खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने घर में खाने-पीने की चीजों को काफी हद तक खराब होने से बचा सकते हैं.

Advertisement
बिना फ्रिज खाना कैसे रखें फ्रेश (Photo: ITG) बिना फ्रिज खाना कैसे रखें फ्रेश (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

गर्मियों का मौसम न केवल इंसानों को बेहाल करता है बल्कि हमारे खाने-पीने की चीजों को भी बहुत जल्दी खराब कर देता है. फ्रिज आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है लेकिन बिजली ना हो तो ये भी बेकार हो जाती है. खासतौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बिजली आज भी एक बड़ी समस्या है.

ऐसे में सवाल उठता है कि बिना फ्रिज के खाने को खराब होने से कैसे बचाया जाए? यहां हम आपको बिना बिजली के भी भोजन को खराब होने से बचाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं. 

Advertisement

बिना फ्रिज के खाने को ताजा रखने के तरीके
गर्मियों में उमस और ज्यादा तापमान के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं जो भोजन को खराब कर देते हैं. इसे रोकने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं. 

गीले कपड़े का करें इस्तेमाल

दूध के पतीले या सब्जी की टोकरी को एक गीले जूट के बोरे या मोटे सूती कपड़े से ढक कर रखें. वाष्पीकरण जिसे इंग्लिश में Evaporation कहते हैं, इसकी वजह से बर्तन का तापमान कम बना रहता है.

पानी के बर्तन में रखे खाना

एक चौड़े और गहरे बर्तन में ठंडा पानी भरें और उसके बीच में दूध या पकी हुई सब्जी का कटोरा रख दें. इससे बाहरी गर्मी भोजन तक नहीं पहुंच पाती.

सब्जियों को सही से करें स्टोर

हरी पत्तेदार सब्जियों को गीले कपड़े में लपेटकर हवादार जगह पर रखें. आलू, प्याज और लहसुन को धूप से दूर किसी ठंडी और सूखी जगह पर फैला कर रखें.

Advertisement

भोजन को गर्म करें

दूध और पकी हुई दाल या सब्जी को दिन में कम से कम 2-3 बार अच्छी तरह उबालें. उबालने से हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और आपकी दाल या सब्जी जल्दी खराब नहीं होती है.

सिरका और नमक का कर सकते हैं यूज 

अचार या कटी हुई कुछ सब्जियों में नमक और सिरका मिलाने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है क्योंकि ये प्राकृतिक संरक्षक यानी प्रेर्जेवेटिव्स का काम करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement