सांप खुद कभी नहीं बनाते अपना बिल... फिर कौन बनाता है उनके लिए घर? जानें रहस्य

न हाथ, न पैर और न ही मिट्टी खोदने वाले पैने दांत, फिर भी सांप जमीन के भीतर गहरे बिलों में राज करते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि अपना घर खुद न बना पाने वाला यह जीव आखिर रहता किसके ठिकाने पर है? जानिए सांपों के 'होम हाईजैकिंग' का दिलचस्प सच.

Advertisement
सांपों के 'होम हाईजैकिंग' के पीछे दिलचस्प कहानी है. (Photo: ITG) सांपों के 'होम हाईजैकिंग' के पीछे दिलचस्प कहानी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Snake Hole Facts: सांपों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के रहस्य और डर बसे होते हैं. अक्सर घर, गार्डन या अन्य जगहों पर यदि सांप दिख जाएं तो लोग अलग-अलग तरह की बातें मन में लाने लगते हैं. ऐसे में गार्डन या घर में दिखने वाले किसी भी छेद को लोग सांप का बिल मान लेते हैं लेकिन साइंस की नजर से देखें तो यह पूरा सच नहीं है. दरअसल, सांप प्रकृति के उन चुनिंदा जीवों में से हैं जिनके पास अपना घर बनाने की शारीरिक क्षमता नहीं होती. उनके पास न तो चूहे की तरह मिट्टी खोदने वाले पंजे हैं और न ही दीमक की तरह लार से घर बनाने का हुनर. तो आखिर उनका घर कौन बनाता है?

Advertisement

दूसरों के घरों पर कब्जा

सांप असल में होम इन्वेडर यानी दूसरे जीवों के घरों पर कब्जा करने वाले जीव होते हैं. ज्यादातर सांप रहने के लिए चूहों, गिलहरियों या अन्य छोटे कतरने वाले जीवों के बिलों का इस्तेमाल करते हैं. सांप इन बिलों में घुसते हैं और वहां रहने वाले जीव को अपना शिकार बना लेते हैं.

शिकार करने के बाद वे उसी खाली हुए बिल को अपना नया ठिकाना बना लेते हैं. इस तरह उन्हें भोजन और बना-बनाया घर, दोनों एक साथ मिल जाते हैं.

दीमकों के घर पर भी कब्जा

सांपों का एक पसंदीदा ठिकाना दीमकों द्वारा बनाई गई 'बांबी' होती है. दीमक मिट्टी और अपनी लार के इस्तेमाल से बेहद मजबूत और ठंडे घर बनाते हैं. सांप अक्सर इन बांबियों की दरारों का फायदा उठाकर अंदर घुस जाते हैं. चूंकि दीमक के ये घर काफी गहरे और तापमान के मामले में स्थिर होते हैं इसलिए गर्मियों और सर्दियों से बचने के लिए सांप इन्हें अपना स्थायी पता बना लेते हैं.

Advertisement

कुदरती दरारें और पुराने पेड़

सिर्फ जानवरों के बिल ही नहीं, सांप पुरानी इमारतों की दरारों, पत्थरों के बीच खाली जगहों और पुराने पेड़ों के खोखले तनों में भी शरण लेते हैं. उनकी शारीरिक संरचना इतनी लचीली होती है कि वे बहुत ही संकरी जगह में भी आसानी से फिट हो जाते हैं. सांपों के लिए ये ठिकाने न केवल उन्हें शिकारियों से बचाते हैं बल्कि प्रजनन के लिए सुरक्षित माहौल भी देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement