Strong smells that snakes hate: भीषण गर्मी के इस मौसम में सांपों का बिलों से बाहर निकलना आम है क्योंकि सांपों को बहुत अधिक तापमान पसंद नहीं होता इसलिए वे अक्सर शहरी क्षेत्रों के ठंडे बगीचों, जूतों के रैक या गीले कोनों में छिपने पहुंच जाते हैं. सांपों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और वे अपनी जीभ का इस्तेमाल करके वातावरण को सेंस करते हैं. कुछ ऐसी गंध और चीजें हैं जो सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आतीं और उनकी मदद से आप अपने घर को 'स्नेक-प्रूफ' बना सकते हैं. बिना किसी नुकसान के इन नेचुरल तरीकों से सांपों को दूर रखा जा सकता है.
एनिमल इमरजेंसी केयर के अनुसार, सांपों को कुछ खास मसालों की तेज गंध से चिढ़ होती है. दालचीनी और लौंग के तेल का मिश्रण एक बेहतरीन नेचुरल स्नेक रिपेलेंट के रूप में काम करता है. अगर आप इस तेल के मिश्रण को उन जगहों पर स्प्रे करते हैं जहां से सांपों के आने की संभावना है तो वे इसकी तीखी महक की वजह से उस रास्ते को छोड़ देते हैं. यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित है और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाता.
Homes & Gardens की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किचन में इस्तेमाल होने वाले लहसुन और प्याज भी सांपों को दूर रखने में कारगर हैं. लहसुन में मौजूद सल्फर की गंध सांपों को विचलित कर देती है. प्याज और लहसुन को पीसकर उनका रस निकालने और उसमें थोड़ा तेल मिलाकर दरवाजों या खिड़कियों के आसपास डालने से सांप वहां नहीं आते. यह गंध उन्हें भ्रमित करती है और वे दूसरी दिशा में चले जाते हैं.
Forbes Home के अनुसार, पुदीने की खुशबू हमें जितनी ताजी लगती है, सांपों के लिए उतनी ही खराब लगती है. पिपरमिंट ऑयल या पुदीने के पौधों की तेज महक सांपों को परेशान करती है. अपने गार्डन या घर के एंट्री गेट के पास पुदीने का पौधा लगाने से या इसके एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से सांपों के आने का खतरा कम हो जाता है.
हेल्थलाइन के मुताबिक, सफेद सिरका भी सांपों को भगाने के लिए एक ऑप्शंस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. खास तौर पर स्विमिंग पूल या पानी वाली जगहों के पास सिरका छिड़कने से सांप वहां से दूरी बना लेते हैं. सांपों की स्किन काफी संवेदनशील होती है और सिरके की गंध उन्हें वहां ठहरने नहीं देती. हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि यह पौधों को नुकसान न पहुंचाए.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क