Glowing Skin Desi Hack: गर्मियों में जब भी आप बाहर निकलते हैं तो आपका सामना सिर्फ प्रदूषण से नहीं, बल्कि तेज धूप, उमस और पसीने से भी होता है. इन सभी चीजों का सबसे ज्यादा और सबसे पहले असर आपकी स्किन पर पड़ता है. दिनभर बाहर रहने के कारण चेहरे पर धूल-मिट्टी जमा होने लगती है, जिससे स्किन का ग्लो पूरी तरह छिन जाता है. इन सभी परेशानियों के कारण कई लोगों की स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है, जबकि कुछ लोग टैनिंग और दाग-धब्बों की समस्या से परेशान हो जाते हैं.
ऐसे में चेहरे पर निखार वापस लाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फेस पैक और पार्लर ट्रीटमेंट्स पर खूब पैसे खर्च करते हैं. लेकिन हर बार ये महंगे प्रोडक्ट्स काम नहीं कर पाते हैं. ऐसे समय में घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी स्किन की देखभाल करने में मददगार साबित हो सकती हैं. इन्हीं में से एक कच्चा दूध है, जिसे लंबे समय से ब्यूटी नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता रहा है. चलिए जानते हैं कैसे और किस तरह कच्चे दूध का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को खोया निखार वापस पा सकते हैं.
स्किन की गहराई से सफाई करता है कच्चा दूध
ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा दूध स्किन को गहराई से साफ करता है. इसे रात में सोने से पहले लगाना सबसे बढ़िया माना जाता है. रात में सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन पर जमा धूल, गंदगी और एक्स्ट्रा तेल साफ करने में मदद मिल सकती है. इससे स्किन ज्यादा साफ और फ्रेश महसूस होती है.
चेहरे पर क्यों आता है ग्लो?
अगर आप सोच रहे हैं कि कच्चा दूध लगाने से आखिर चेहरे पर ग्लो क्यों आता है, तो बता दें इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है. लैक्टिक एसिड स्किन की ऊपरी लेयर पर जमे डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है. इससे चेहरा साफ दिखने लगता है और स्किन पहले से ज्यादा मुलायम महसूस होती है. अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करें तो स्किन का नेचुरल ग्लो बढ़ सकता है और चमक बनी रहती है.
ड्राई स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद है कच्चा दूध
कच्चा दूध ड्राई स्किन वालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है, तो कच्चा दूध स्किन को नमी देने में मदद कर सकता है. ये स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ खुरदरापन कम करने में भी मददगार माना जाता है. इसके साथ ही हल्की टैनिंग और छोटे-मोटे दाग-धब्बों को कम करने में भी ये आपकी मदद कर सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
अगर आपकी स्किन नॉर्मल है, तो आप कच्चा दूध हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
कच्चा दूध स्किन केयर में मदद कर सकता है, लेकिन चमकदार और हेल्दी स्किन के लिए अच्छी क्वांटिटी में पानी पीना, बैलेंस्ड डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क