Radhika Ambani Looks: न भारी जूलरी, न हेवी मेकअप, सिंपल सी ड्रेस छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत उड़ा देगी होश

राधिका मर्चेंट हाल ही में अपने पति अनंत अंबानी के साथ लंदन में एक इवेंट में नजर आईं. यहां उन्होंने बेहद सिंपल डियॉर ब्रैंड की ड्रेस पहनी हुई थी. ये ड्रेस दिखने में काफी एलिगेंट और सिंपल थी लेकिन इसकी कीमत 5.7 लाख लाख है.

Advertisement
Radhika ambani with anant ambani Radhika ambani with anant ambani

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी हाल ही में अपने पति अनंत अंबानी के साथ लंदन में नजर आईं और इस दौरान उन्होंने अपने बेहद सिंपल लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस दौरान अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू ने कोई हेवी ड्रेस और जूलरी नहीं बल्कि बहुत ही सादा लुक चुना था. उन्होंने ड्रेस भी बहुत सिंपल पहनी थी लेकिन ये ड्रेस सिंपल होते हुए भी काफी लग्जीरियस और महंगी है. 

Advertisement

राधिका मर्चेंट का एलिगेंट लुक 
आउटिंग के लिए राधिका ने Dior ब्रैंड की मिड-लेंथ बेल्टेड ड्रेस पहनी, जो एक क्लासिक और सदाबहार ड्रेस है. यह ड्रेस क्लासिक टेलरिंग और कंफर्ट का बेहतरीन मेल है. स्लीवलेस वाली ये ड्रेस फ्रेंच लग्जरी ब्रांड के सिग्नेचर ब्लैक-एंड-व्हाइट हाउंड्सटूथ पैटर्न में बनी है जो एक ऐसा प्रिंट जो दशकों से फैशन की दुनिया में खास बना हुआ है.

इस ड्रेस की एक खास बात इसके नेकलाइन पर लगा साटन का बो है, जिस पर सिल्वर-फिनिश मेटल का CD सिग्नेचर लगा है. यह सादे लुक वाली ड्रेस को एक खास और शानदार टच देता है. ड्रेस में कमर पर बांधने के लिए उसी रंग की बकल वाली बेल्ट भी दी गई है.

इसके शानदार लुक को और बेहतर बनाने के लिए ड्रेस के पीछे जिप क्लोजर दिया गया है. इसकी ग्रेसफुल मिड-लेंथ हेमलाइन इसे दिन में बाहर घूमने और सेमी-फॉर्मल मौकों, दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है, जबकि मशहूर हाउंड्सटूथ पैटर्न इसे एक सदाबहार और शानदार लुक देता है.

Advertisement

राधिका ने पहनी मिनिमल जूलरी

राधिका ने अपनी शानदार ड्रेस के साथ क्लासिक ब्लैक पॉइंटेड-टो पंप्स पहने और एक्सेसरीज को कम से कम रखा ताकि ड्रेस ही सबसे ज्यादा आकर्षक लगे. उन्होंने भारी-भरकम गहनों के बजाय हल्के स्टड इयररिंग्स, एक स्लीक ब्रेसलेट और स्मार्टवॉच पहनी.

उनका मेकअप भी बहुत सिंपल और एलिगेंट था. उन्होंने पीछे की तरफ अपने बालों को आधा बांधा हुआ था. ग्लोइंग स्किन, आंखों पर लाइट मेकअप और न्यूड लिप कलर उनकी ड्रेस को और इन्हैंस कर रहे थे.

राधिका मर्चेंट की ड्रेस की कीमत कितनी है?
भले ही यह ड्रेस देखने में सिंपल लगे, लेकिन यह बिल्कुल भी सस्ती नहीं है. Dior की इस मिड-लेंथ बेल्टेड ड्रेस की कीमत $6,471 है जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹5.7 लाख होती है. इसलिए ये साधारण नहीं बल्कि लग्जरी और कीमती है.

राधिका का यह लेटेस्ट लुक इस चीज की याद दिलाता है कि क्वाइट लग्जरी का मतलब दिखावटी सजावट के बजाय अच्छी फिटिंग, सदाबहार स्टाइल और बेहतरीन कारीगरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »