अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अपने फैशनेबल अंदाज और महंगे आउटफिट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. लेकिन उनकी सादगी और प्यारा नेचर भी लोगों को खूब पसंद आता है. राधिका एक बार फिर अपने स्टाइल और सादगी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी खास दोस्त की शादी, जहां वो अपने पति अनंत अंबानी के साथ पहुंची थीं.
उन्होंने न सिर्फ हर रस्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ डांस फ्लोर पर भी जमकर धमाल मचाया. जी हां, शादी से वायरल होते वीडियो में राधिका और जाह्नवी को एनर्जी से खुलकर ठुमके लगाते देखा गया. दोनों का एनर्जी से भरपूर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं.
जाह्नवी कपूर के साथ डांस फ्लोर पर छाईं राधिका
राधिका और अनंत के साथ ही शादी में जाह्नवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पहुंचे थे. जहां शिखर, अनंत के साथ बारात में डांस करते दिखे, वहीं वायरल वीडियो में राधिका और जाह्नवी शादी के जश्न में पूरे दिल से डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों दोस्तों और मेहमानों के साथ मस्ती करती दिखीं. उनके चेहरे की मुस्कान और एनर्जी बता रही थी कि वे इस खास मौके को खुलकर एंजॉय कर रही थीं. दोनों के डांस मूव्स देखकर सब हैरान हैं.
राधिका अंबानी का लुक रहा खूबसूरत
दोस्त की शादी के लिए राधिका अंबानी ने अनामिका खन्ना का लाल और ऑफ-वाइट कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा चुना. ये लहंगा राधिका इससे पहले ये लहंगा अपनी शादी की हल्दी सेरेमनी में पहने दिखी थीं. यानी उन्होंने अपनी दोस्त की शादी में लहंगा रिपीट किया.
राधिका के लहंगे पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क नजर आया, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया. मिनिमल डायमंड जूलरी, स्टड इयररिंग्स, सॉफ्ट मेकअप और अपने बालों को जूड़े में बांधकर उन्होंने अपने लुक को और भी एलिगेंट बना दिया.
जाह्नवी कपूर ने बैकलेस ब्लाउज पर पहनी साड़ी
वहीं जाह्नवी कपूर को पेस्टल लैवेंडर शेड की कांजीवरम साड़ी पहने देखा गया. इस साड़ी में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. एक्ट्रेस की साड़ी पर सिल्वर और गोल्ड बॉर्डर था, जिस पर बारीक काम किया गया था. ये साड़ी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था. साड़ी की शिमरी फिनिश और रॉयल टेक्सचर ने पूरे लुक को बेहद लग्जरी टच दिया. इस लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट उनका वन-शोल्डर स्टाइल ब्लाउज रहा. डीप बैक डिजाइन वाले इस ब्लाउज ने उनके ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न ग्लैमर का तड़का लगा दिया था.
दोस्ती की शादी में खुलकर की मस्ती
शादी के वायरल वीडियो में राधिका अंबानी सिर्फ डांस ही नहीं करती दिखीं, बल्कि सभी फंक्शंस का आनंद लेती नजर आईं. इससे पहले उनकी तस्वीरें और वीडियो दुल्हन की एंट्री के दौरान फूलों की चादर थामते और अपनी दोस्त को गले लगाकर भावुक होते हुए भी सामने आए थे. अब जाह्नवी कपूर के साथ उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क