बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 8 अक्टूबर 2026 को गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया. उनके जाने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं. नाना पाटेकर को आपने पर्दे पर कई अलग-अलग किरदार निभाते देखा होगा. कभी उनका गुस्सैल अंदाज चर्चा में रहता तो कभी उनकी कॉमेडी लोगों को जमकर हंसाती. पर्दे पर अपने दमदार अभिनय और तीखे डायलॉग्स से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले नाना की जिंदगी का एक बेहद घरेलू और सादा अंदाज भी था. क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर एक्टिंग के अलावा खाना बनाने के भी काफी शौकीन हैं?
नाना पाटेकर को खाना बनाने का भी काफी शौक था. एक दौर में शूटिंग के दौरान वो सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि सेट पर किचन में भी नजर आए थे. उन्होंने अपने हाथों से फिल्म की टीम के लिए खास मछली की डिश बनाई थी. उनकी ये खास रेसिपी उन्हें अपनी मां से मिली थी.
शूटिंग के बीच नाना बन गए थे बावर्ची
ये किस्सा उस समय का है, जब नाना पाटेकर फिल्म 'मालामाल वीकली' की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान उन्होंने टीम के लिए खुद खाना बनाने का फैसला किया था.
नाना ने अपने हाथों से मछली की एक खास डिश तैयार की. सेट पर मौजूद लोगों ने जब उनका बनाया खाना चखा तो उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. यानी जिस एक्टर को लोग पर्दे पर अपने दमदार किरदारों के लिए जानते थे, वो असल जिंदगी में खाना बनाने का भी शौक रखता था.
मां से सीखा था खाना बनाना
नाना पाटेकर के लिए कुकिंग सिर्फ शौक नहीं थी, बल्कि इसका रिश्ता उनकी मां से भी जुड़ा था. उन्होंने बताया था कि बचपन में जब उनकी मां खाना बनाती थीं, तो वो उनके आसपास ही रहते थे और चीजों को गौर से देखते थे. धीरे-धीरे उन्होंने मां से ही खाना बनाने का तरीका सीख लिया.
42 चीजों से तैयार होता था खास मसाला
नाना की बनाई फिश डिश कोई साधारण रेसिपी नहीं थी. इसे तैयार करने में करीब 4 घंटे लगते थे. खास बात ये थी कि इसके लिए वो करीब 42 अलग-अलग चीजों से तैयार किया गया मसाला इस्तेमाल करते थे.
नाना इस खास मसाले को शूटिंग के दौरान अपने साथ भी रखते थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें खाना बनाने और अपने हाथ के स्वाद को लेकर कितनी दिलचस्पी थी.
वेज से लेकर नॉनवेज तक, सब बना लेते थे
नाना पाटेकर ने ये भी बताया था कि उन्हें सिर्फ नॉनवेज खाना बनाना ही नहीं आता था. वह वेज डिशेज भी बना लेते थे. हालांकि, मटन से बनी चीजें उनकी पसंदीदा थीं. वो बेहद सादगी के साथ खाना बनाना पसंद करते थे.
बाहर का खाना पसंद नहीं था
नाना को बाहर जाकर खाना खाना भी बहुत ज्यादा पसंद नहीं था. वह मजबूरी में ही बाहर का खाना खाते थे. यहां तक कि अगर घर पर करीब 25 लोगों की पार्टी हो, तब भी वह बाहर से खाना मंगाने के बजाय खुद खाना बनाना पसंद करते थे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क