2 अनोखी इमारतें! एक का डिजाइन घुमा देगा दिमाग, दूसरी ने बदली पूरे शहर की तकदीर

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत कहां है. मशहूर इन्फ्लूएंसर राज शमानी ने अपने हालिया पॉडकास्ट में यही सवाल जाने-माने आर्किटेक्ट संजय पुरी से किया. इसके जवाब में उन्होंने दुनिया की दो इमारतों को सबसे खास और अनोखा बताया है.

Advertisement
दुनिया की इन 2 खूबसूरत इमारतों को दिलचस्प है इतिहास. (Photo: Getty Images) दुनिया की इन 2 खूबसूरत इमारतों को दिलचस्प है इतिहास. (Photo: Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

जब भी अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का जिक्र होता है तो सबसे पहले आलीशान इमारतें, लग्जरी अपार्टमेंट और बड़े-बड़े होटेल जेहन में आते हैं. लेकिन क्या आपने वाकई सोचा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत कहां है. मशहूर आर्किटेक्ट संजय पुरी ने एक पॉडकास्ट में दुनिया की दो सबसे खूबसूरत और अनोखी इमारतों का जिक्र किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने दुनिया की कौन सी दो इमारतों को सबसे खूबसूरत बताया है.

Advertisement

बिलबाओ म्यूजियम (स्पेन)
संजय पुरी ने कहा कि दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के नाम पर मेरे दिमाग में सबसे पहले स्पेन का बिलबाओ म्यूजियम आता है. इस म्यूजियम की इमारत कैनेडियन-अमेरिकन आर्किटेक्ट फ्रैंड गेहरी ने डिजाइन किया था. उन्होंने कहा कि बिलबाओ पहले सिर्फ एक इंडस्ट्रियल टाउन हुआ करता थास जहां सिर्फ फैक्ट्री थी. बिलबाओ के एक मेयर ने सोचा कि इस इलाके को डेवलप करने के लिए मुझे कुछ करना है. तब उनके दिमाग में इस म्यूजियम को बनवाने का ख्याल आया.

इस म्यूजिक को बनने में करीब 10 से 12 साल लगे थे. मेयर और आर्किटेक्ट ने तय किया कि इस बिल्डिंग में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया जाए, क्योंकि यह सूर्य के प्रकाश के साथ अपना रंग बदलता है. इसलिए दिन में इसके कई अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं. कई बार यह ऑरेंज, ब्लू और ग्रीन रंग का दिखता है तो कई बार सिल्वर और मेटल कलर का भी दिखाई देता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस एक बिल्डिंग ने पूरे शहर की इकोनॉमी को बदलकर रख दिया. रोज दुनियाभर से लोग इसे देखने आने लगे. इस बिल्डिंग के बनने के बाद यहां एयरपोर्ट और कई होटेल भी बने. लोगों को रोजगार मिला. देखते ही देखते ये जगह एक टूरिस्ट प्लेस बन गई.

Advertisement

हेदर अलीयेव सेंटर (अजरबैजान)
संजय पुरी ने अजरबैजान के हेदर अलीयेव सेंटर को दुनिया की दूसरी सबसे लावजाब इमारत बताया. इसका स्ट्रक्चर इराकी-ब्रिटिश आर्किटेक्ट जहा हदीद ने डिजाइन किया था. सफेद रंग की इस आलीशान बिल्डिंग की सबसे खास बात ये है कि इसमें एक भी कोना नहीं है. उन्होंने कहा कि हम जब एक कमरा बनाते हैं तो उस छोटी सी जगह में कितने सारे कोने निकल जाते हैं. लेकिन हेदर अलीयेव सेंटर में एक भी कोना न होना, इसके अल्टीमेट डिजाइन को दर्शाता है. इसकी सारी जगह घुमावदार शेप में है. जैसे एक गुफा होती है.

उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग को सुंदर बनाने के लिए किसी भी तरह के वॉलपेपर, डेकॉर आइटम, क्रेजी लाइट और फ्लोर का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इस बिल्डिंग में सिर्फ सफेद रंग का प्रयोग किया है जो इसे बेहद खास और अनोखा लुक देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »