Mango peel Uses: आम के आम छिलकों के भी दाम, कूड़ा समझ फेंक तो नहीं रहे आप, ऐसे करें यूज

Mango peel Uses: आम खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन उसे खाने के बाद हर कोई आम के छिलके फेंक देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके छिलके से आप सिरका, चिप्स और बेहतरीन स्किनकेयर भी बना सकते हैं.

Advertisement
आम के छिलके ऐसे करें यूज (Photo: ITG) आम के छिलके ऐसे करें यूज (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

Mango peel Uses:  आम का सीजन आ चुका है. आम एक ऐसा फल है जिसे अधिकांश लोग बहुत पसंद करते हैं और इसका सेवन भी बाकी फलों की तुलना में ज्यादा ही करते हैं. लोग बाजार से ढेर के ढेर आम खरीदकर लाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि आम के साथ ही उसके छिलके भी आपके काफी काम आ सकते हैं. पोषक तत्वों और खुशबू से भरपूर इन छिलकों का इस्तेमाल करके आप रसोई में कुछ बेहद कमाल की चीजें तैयार कर सकते हैं

Advertisement

आम के छिलकों से क्या-क्या बना सकते हैं

यहां हम आपको आम के छिलकों से तैयार होने वाली कुछ चीजों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप आम के छिलकों को भी कचरा समझकर नहीं फेकेंगे.

चटपटे चिप्स बनाएं
आप आम के छिलके के चिप्स बना सकते हैं. इसके लिए आम के छिलकों पर नमक और चाट मसाला छिड़ककर उन्हें ओवन में बेक या एयर फ्राई करें. ये बेहतरीन क्रिस्पी स्नैक्स बनते हैं.

शरबत में करें यूज

छिलकों को पानी और थोड़ी चीनी के साथ उबालकर छान लें. इसे फ्रिज में स्टोर करें और गर्मियों में ठंडे शरबत की तरह पिएं.

आम के छिलके से बनाएं फेस पैक

आम विटामिन सी और कई एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जिसकी वजह से इसका स्किन पर यूज काफी फायदेमंद है. आप आप के छिलके का फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए छिलकों को सुखाकर पीस लें. इसका पाउडर किसी भी मास्क, बेसन या दही में मिलाकर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है.

Advertisement

सिरका बनाएं

इसके साथ ही आप आम के छिलकों से घर पर ही खुशबूदार और प्राकृतिक सिरका बना सकते हैं.

इसके लिए एक कांच के जार में आम के धुले हुए छिलके डालें. इसमें थोड़ा गुड़ और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं. जार का मुंह एक सूती कपड़े से बांध दें और इसे 10-15 दिनों के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दें.

हर दूसरे दिन जार को हल्का हिलाएं ताकि फर्मेंटेशन की प्रक्रिया सही ढंग से हो सके. तैयार होने पर इसे छान लें. यह सलाद और ड्रेसिंग के लिए बेहतरीन है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement