Leftover Toothpaste Reuse: टूथपेस्ट का इस्तेमाल हर घर में सुबह और रात को किया जाता है, इसके बिना लोगों की सुबह भी नहीं होती है, यह कहना भी गलत नहीं होगा. जब तक लोग टूथब्रश नहीं करते हैं, उनकी असली सुबह नहीं होती है, क्योंकि उसके बाद ही वो कुछ खा पाते हैं. दांतोंं की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले टूथपेस्ट की ट्यूब जब लगभग खाली हो जाती है, तो अक्सर लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं.
मगक क्या आप जानते हैं कि यह बचा-कुचा टूथपेस्ट भी बड़े कमाल की चीज है और इससे आप अपने घर की कई चीजों को साफ और चमकदार बना सकते हैं. इसमें मौजूद हल्के क्लीनिंग एजेंट जिद्दी दाग और गंदगी हटाने में मदद करते हैं, आइए जानते हैं बचा हुआ टूथपेस्ट किन 5 चीजों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
चांदी की जूलरी को चमकाएं
अगर आपकी चांदी की जूलरी या पूजा की छोटी-छोटी चांदी की चीजें काली पड़ गई हैं, तो उन पर थोड़ा-सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं. मुलायम कपड़े या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर पानी से धोकर सुखा लें. इससे उनकी चमक काफी हद तक वापस आ सकती है.
स्टील के नल और सिंक करें साफ
बाथरूम या किचन के स्टील के नल और सिंक पर पानी के दाग और धुंधलापन जमा हो जाता है. ऐसे में बचा हुआ टूथपेस्ट लगाकर 5 मिनट छोड़ दें. फिर स्पंज या किसी कपड़े से रगड़कर साफ करें. आखिर में पानी से धो दें, इससे नल और सिंक चमकने लगेंगे.
जूते के सफेद सोल को बनाएं नया जैसा
सबसे ज्यादा लोगों को सफेद स्नीकर्स या स्पोर्ट्स शूज के सोल साफ करने में दिक्कत होती है, क्योंकि यह जल्दी गंदे हो जाते हैं. उन पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर पुराने टूथब्रश से रगड़ें, कुछ मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ दें. इससे जिद्दी दाग काफी हद तक साफ हो सकते हैं.
मोबाइल चार्जर और स्विच बोर्ड की सफाई
चार्जर, प्लास्टिक स्विच बोर्ड जैसी सफेद प्लास्टिक की चीजें समय के साथ पीली और गंदी दिखने लगती हैं. थोड़ा-सा टूथपेस्ट कपड़े पर लेकर हल्के हाथों से साफ करें. ध्यान रखें कि सफाई करते समय बिजली का कनेक्शन बंद हो और पानी का इस्तेमाल बहुत कम करें.
कांच और आईने के छोटे दाग हटाएं
अगर आईने और कांच पर पानी के हल्के निशान या उंगलियों के दाग हैं, तो थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगाकर माइक्रोफाइबर कपड़े से गोलाई में रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें, इससे कांच साफ और चमकदार दिखाई देगा.
ध्यान रखने वाली बातें
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क