सुरेश रैना और यजुवेंद्र चहल का धमाल... दूल्हा कुलदीप संग लगाए ठुमके, रीगल ड्रेस में छाईं दुल्हन वंशिका

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की रस्में उत्तराखंड के मसूरी में जारी हैं. एक के बाद एक उनकी शादी के कई इवेंट के वीडियो और फोटोज सामने आ रही हैं. कल कुलदीप और वंश‍िका की संगीत और कॉकटेल पार्टी का वीडियो सामने आया है जिसमें दुल्हा-दुल्हन के साथ युजवेंद्र चहल भी जमकर डांस करते दिख रहे हैं.

Advertisement
कुलदीप यादव की संगीट नाइट (Photo: ITG) कुलदीप यादव की संगीट नाइट (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी में जारी हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत और कॉकटेल पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुलदीप अपनी दुल्हन, करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ खूब डांस कर रहे हैं.

सुरेश रैना और चहल ने किया डांस

Advertisement

इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं.

सुरेश रैना

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों इसे खूब शेयर करने लगे.

फील्डिंग कोच और मेहमान भी थिरकते दिखे

सुरेश रैना के साथ चहल, कुलदीप यादव और बाकी मेहमान भी खूब डांस करते और एंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं. 

इस पार्टी में कुलदीप और उनकी होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा ने ऐसे बेहद बारीकी से डिजाइन किए गए आउटफिट चुने जो इस मौके के लिए एकदम सही थे. वंशिका एक सजे-धजे शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस पर की गई बारीक कारीगरी बहुत ही शानदार तरीके से चमक रही थी.

 
इस पूरे पहनावे में एक लहराती हुई, कई परतों वाली स्कर्ट थी, जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज और एक हल्का कढ़ाई वाला दुपट्टा था. उन्होंने चोकर-स्टाइल डायमंड नेकलेस, ईयरिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहने थे. वहीं, कुलदीप यादव ने इस दौरान नेवी ब्लू शेरवानी सेट पहना हुआ था.
 
इस समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के कई और खिलाड़ी भी नजर आए. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी यहां मौजूद थे जिन्होंने भी डांस फ्लोर पर खूब रंग जमाया. इसके साथ ही भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तो खूब डांस करते नजर आए. चहल और बाकी क्रिकेटर बॉलीवुड गानों पर डांस थिरकते दिखे. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »