ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चों ने मेट गाला रेड कार्पेट पर आने के लिए की जिद! दिया ये मजेदार जवाब, VIDEO

मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी का रॉयल लुक तो छाया ही रहा, लेकिन अब उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. ईशा ने बताया कि कैसे उनके जुड़वां बच्चों, आदिया और कृष्णा ने साथ चलने की जिद की और फिर ईशा ने उन्हें क्या मजेदार जवाब दिया.

Advertisement
ईशा अंबानी के बच्चों ने मेट गाला रेड कार्पेट पर जाने की जिद की थी. (Photo: ITG) ईशा अंबानी के बच्चों ने मेट गाला रेड कार्पेट पर जाने की जिद की थी. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

ईशा अंबानी का मेट गाला 2026 लुक इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है. सोने के तारों से सजी साड़ी, सिर पर लगा नकली गजरा और हाथ में वो अनोखा आम... हर तरफ बस इन्हीं की चर्चा हो रही है. लेकिन रेड कार्पेट के इस शानदार लुक की चर्चा के बीच अब ईशा का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशा अपने जुड़वां बच्चों कृष्णा और आदिया का जिक्र करती नजर आ रही हैं. 

वीडियो में ईशा अपने बच्चों को लेकर एक ऐसा किस्सा सुना रही हैं जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. चलिए जानते हैं आखिर ईशा ने अपने बच्चों के बारे में ऐसा क्या कह दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जुड़वां बच्चों ने की साथ चलने की जिद
रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान जब होस्ट्स ने ईशा अंबानी से उनके ट्विन्स के बारे में पूछा, तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में हंसते हुए जवाब दिया. ईशा ने बताया कि आदिया और कृष्णा होटल में उन्हें तैयार होते हुए देख रहे थे. इसी दौरान उन्होंने ईशा के साथ पार्टी में चलने की जिद पकड़ ली और बार-बार साथ आने की बात करने लगे.

ईशा ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने बच्चों की जिद के बाद उनसे पूछा कि 'क्या तुम पक्का मेरे पार्टी में जाने पर रोओगे नहीं?' इस पर बच्चों ने जवाब दिया, 'नहीं, हम तो रोएंगे.' बस फिर क्या था, ईशा ने तुरंत मजाकिया अंदाज में फैसला लेते हुए कहा, 'ओह नहीं, फिर आप नहीं आ रहे….' उनका ये फनी और क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Advertisement

लुक ने जीता लोगों का दिल
ईशा अंबानी का इस साल का मेट गाला लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई सोने के तारों से बनी बेहद खास साड़ी पहनी, जो भारतीय कारीगरी का शानदार उदाहरण पेश कर रही थी. इसके साथ उन्होंने 150 घंटे में तैयार हुआ गजरा लगाकर अपने लुक में देसी टच जोड़ा.

सबसे ज्यादा चर्चा में उनके हाथों में दिखा आम रहा, जिसे मशहूर आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था. ये आम असली नहीं है, बल्कि इसे स्टील से बनाया गया है.

जूलरी ने बढ़ाया रॉयल टच
ईशा ने अपने लुक को भारी-भरकम हीरों-पन्नों से जड़ी जूलरी के साथ कंप्लीट किया. उनके गले का स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स ने पूरे आउटफिट को रॉयल और एलीगेंट फिनिश दिया. उन्होंने मेट गाला 2026 को कंप्लीट करने के लिए अपनी मां नीता अंबानी के पर्सनल जूलरी कलेक्शन से जूलरी पहनी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »