घर में कुछ चीजें हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा होती हैं और उनका हम रोज इस्तेमाल करते हैं. मगर जैसे ही वो पुरानी होती हैं, उनको हम घर से बाहर फेंक देते हैं. इन्हीं में से एक हमारे टूथब्रश भी होते हैं, जिनका इस्तेमाल तो हम रोज करते हैं, लेकिन जैसे ही ब्रश पुराना होता है, उसे कूड़ा समझकर कचरे में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटा सा टूथब्रश आपके घर के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, क्योंकि ये बड़ी आसानी से आपके कई मुश्किल काम कर सकता है?
पुराना टूथब्रश भले छोटा हो, लेकिन उसके काम बड़े कमाल के हैं. अगली बार इसे फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें, क्योंकि यह आपके घर का छोटा लेकिन बेहद काम का हेल्पर बन सकता है. अगर आप भी हर चीज को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो ये आसान और काम के हैक्स आपके काम आ सकते हैं.
जिद्दी दाग साफ करने में मददगार
रसोई के कोनों, गैस स्टोव, सिंक या टाइल्स के बीच गंदगी जम जाती है, जो नॉर्मल ब्रश से साफ नहीं होता है. ऐसे में पुराना टूथब्रश छोटी जगहों तक पहुंचकर गंदगी निकालने में आपकी मदद कर सकता है.
जूलरी चमकाने का आसान तरीका
आपकी जूलरी को साफ करने में भी पुराना टूथब्रश आपके बहुत काम आ सकता है. चांदी की पायल, अंगूठी या फैशन जूलरी की सफाई के लिए टूथब्रश बहुत कारगार है. हल्के साबुन के साथ ब्रश करने से जूलरी फिर से चमक उठती है.
कीबोर्ड और रिमोट की सफाई
आपके लैपटॉप कीबोर्ड, टीवी रिमोट और मोबाइल कवर में धूल जल्दी जम जाती है. जिनका सफाई के लिए भी आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गैजेट्स के छोटे गैप आसानी से साफ हो जाते हैं, जिनको साफ करने में बहुत दिक्कत आती है.
जूते साफ करने में कारगर
सफेद जूतों के किनारे या सोल पर जमी गंदगी हटाने के लिए आप अपने पुराने टूथब्रश का यूज कर सकते हैं, एक तो आसानी से उनको साफ कर देका है. थोड़ा टूथपेस्ट या बेकिंग सोडा लगाकर ब्रश करें और जूते चमकाएं.
हेयरब्रश और कंघी की सफाई
बालों बनाने वाली कंघी और हेयरब्रश में अक्सर ही बाल फंस जाते हैं और धूल जम जाती है. ऐसे में बारीक कंघी को साफ करन के लिए पुराना टूथब्रश सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.
नल और शॉवर की सफाई
बाथरूम के नल, शॉवर या टोंटी के आसपास जमी सफेद परत को हटाने के लिए पुराना टूथब्रश काम ा सकता है. इसकी मदद से आप नल के ऊपर सिरका डालने के बाद रगड़ सकते हैं.
बच्चों की क्राफ्ट एक्टिविटी में करें इस्तेमाल
पुराने टूथब्रश से बच्चे पेंट स्प्लैश आर्ट या टेक्सचर पेंटिंग जैसी क्रिएटिव एक्टिविटी भी कर सकते हैं. गर्मियों में छुट्टियों में तो खासकर बच्चों के पास जब कुछ काम करने के लिए नहीं होता है तो आप इनका यूज कर सकते हैं.
ध्यान रखने वाली बातें
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क