Dahi Fulki Raita Recipe: गर्मी में पेट को मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक! रोज बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा 'दही फुलकी रायता'

गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदरूनी ठंडक देने के लिए दही फुलकी रायता एक बेहतरीन समर-कूलिंग साइड डिश है, इस आर्टिकल में बेसन की मखमली और सॉफ्ट फुल्कियां बनाने का सीक्रेट और गाढ़े, मसालेदार दही का बेस तैयार करने की बेहद आसान विधि बताई गई है, जो आपके लंच का स्वाद दोगुना कर देगी.

Advertisement
बेसन की सॉफ्ट पकौड़ियां दही के साथ खाते हैं. (PHOTO:AI) बेसन की सॉफ्ट पकौड़ियां दही के साथ खाते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

Dahi Fulki Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से भूख गायब होने लगती है, तब शरीर को कुछ ऐसा चाहिए होता है जो पेट को ठंडक दे. समर सीजन में लोग खाने के साथ रायता खाना बहुत पसंद करते हैं, आपने खीरे, बूंदी, लौकी और चुकंदर का रायता तो खाया होगा, लेकिन क्या आपन कभी दही फुलकी रायता खाया है.

Advertisement

दही फुलकी रायता का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, लेकिन खाने के बाद शरीर को एक अलग सी ठंडक भी मिलती है. आइए जानते हैं कि इस भीषण गर्मी में आप कैसे बेहद आसान तरीके से एकदम मखमली, गाढ़ा और ठंडा-ठंडा दही फुलकी रायता तैयार कर सकते हैं.

क्यों खास है दही फुलकी रायता?

दही फुलकी रायता खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के घरों में बेहद चाव से बनाया जाता है. यह साधारण रायते से थोड़ा अलग और ज्यादा टेस्टी भी होता है क्योंकि इसमें दही के साथ बेसन की छोटी-छोटी, बेहद सॉफ्ट फुल्कियां डाली जाती हैं. जब ये फुल्कियां मसालेदार, ठंडे दही को सोख लेती हैं, तो मुंह में जाते ही घुल जाती हैं.

दही फुलकी रायता बनाने का आसान तरीका

सॉफ्ट फुल्कियां तैयार करना: सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें. इसमें थोड़ा सा नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल को 4-5 मिनट तक एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटें.

Advertisement

यह फुल्कियों को स्पंजी बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट है. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटी-छोटी फुल्कियां तल लें. इन्हें निकाल कर तुरंत नॉर्मल पानी में 2 मिनट के लिए डाल दें और फिर हल्के हाथों से निचोड़ लें.

मखमली दही का बेस: एक बड़े बर्तन में ताजा और गाढ़ा दही लें. इसे मथनी की मदद से अच्छी तरह फेंट लें ताकि इसमें कोई गुठली न रहे.

अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, थोड़ा सा सादा नमक, पुदीना पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं. रायते को थोड़ा पतला करने के लिए इसमें ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े डालें.

मिक्सिंग और तड़का: अब निचोड़ी हुई फुल्कियों को इस ठंडे-ठंडे दही में डाल दें. फिर तड़के के लिए एक पैन में जरा सा तेल गर्म करें, उसमें जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च चटकाएं और इसे रायते के ऊपर डाल दें.

दही फुलकी रायते के फायदे 

ठंडा-ठंडा दही फुलकी रायता सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं है, बल्कि इसके सेहत से जुड़े कई फायदे भी हैं:

  1. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और हींग-जीरे का तड़का पेट को ब्लोटिंग और गैस से बचाता है.
  2. पुदीना और ठंडे दही का कॉम्बिनेशन शरीर के तापमान को तुरंत कंट्रोल करता है.
  3. अगर फुल्कियों को तलने के बजाय अप्पे पैन में कम तेल में बनाया जाए, तो यह वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतरीन प्रोटीन-रिच डाइट बन जाता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »