Rajasthani Mawa Bati Recipe: दिवाली में घर पर बनाकर खाएं राजस्थानी मावा बाटी, स्वाद में लाजवाब, बनाने में भी आसान है रेसिपी

दिवाली पर बाजार की मिठाई के बजाय घर पर राजस्थान की मशहूर मावा बाटी बनाएं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह मिठाई मावे, ड्राई फ्रूट्स और मीठी चाशनी से तैयार होती है. जानें हलवाई जैसी स्वादिष्ट राजस्थानी मावा बाटी बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स.

Advertisement
दिवाली पर मावा बाटी बनाकर खाएं. (PHOTO:AI) दिवाली पर मावा बाटी बनाकर खाएं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

Rajasthani Mawa Bati Recipe: दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न फैले, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग बाजार से तरह-तरह की मिठाइयां खरीदकर लाते हैं, लेकिन घर पर बनी मिठाई का स्वाद ही अलग होता है. हर शहर में दीपावली के मौके पर हर बार कुछ अलग और हटकर बनाया जाता है. राजस्थान में हर खास मौके पर मावा बाटी लोग अक्सर बनाकर खाते हैं, जिसे एक बार खाने के बाद आप भी इसे बार-बार खाएंगे.

Advertisement

अगर आप भी इस दिवाली कुछ खास और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो राजस्थानी मावा बाटी एक अच्छा ऑप्शन है. यह मिठाई बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. मावे की मीठी स्टफिंग, ड्राई फ्रूट्स और चाशनी का स्वाद इसे बेहद खास बनाता है. आइए जानते हैं घर पर हलवाई जैसी राजस्थानी मावा बाटी बनाने की आसान रेसिपी.

मावा बाटी बनाने के लिए सामग्री

बाटी का आटा तैयार करने के लिए:

  • 1 कप मैदा
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 1 चुटकी नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए:

  • 1 कप मावा
  • 2-3 चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच बारीक कटे बादाम
  • 2 चम्मच कटे काजू
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़े से किशमिश

चाशनी बनाने के लिए:

  • 1 कप चीनी
  • आधा कप पानी
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए देसी घी

कैसे तैयार करें मावा बाटी का आटा?

Advertisement

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें देसी घी और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ज्यादा नरम न रखें, वरना बाटी तलते समय फट सकती है. आटे को ढककर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.

ऐसे तैयार करें मावे की स्वादिष्ट स्टफिंग

अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें मावा डालकर धीमी आंच पर भूनें. जब मावा हल्का सुनहरा होने लगे, तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा होने दें. अब इसमें चीनी, कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपकी स्वादिष्ट मावे की स्टफिंग तैयार है.

मावा बाटी बनाने का तरीका

अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को हथेली से थोड़ा फैलाएं और बीच में तैयार मावे की स्टफिंग भर दें. इसके बाद किनारों को अच्छी तरह बंद करके गोल बाटी का आकार दें. ध्यान रखें कि कहीं से भी आटा खुला न रहे, वरना तलते समय स्टफिंग बाहर निकल सकती है.

एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. घी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. अब तैयार बाटियों को धीमी आंच पर डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि बाटियां अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं.

Advertisement

चाशनी में डुबोकर करें तैयार

अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. इसे तब तक पकाएं, जब तक एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए. इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें. गैस बंद कर दें.

अब गर्मागर्म बाटियों को हल्की गर्म चाशनी में डालें और कुछ मिनट तक डुबोकर रखें. इसके बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »