How to Make Dahi Mirchi sabzi: झटपट बनाएं चटपटी 'दही-मिर्ची' की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, गर्मियों के लिए है बेस्ट

कभी-कभी सब्जी बनाने का बिल्कुल मन नहीं करता है और समझ नहीं आता है कि रोटी-पराठे के साथ में स्कूल-ऑफिस में बच्चों के लिए क्या पैक करें. ऐसे में दही-मिर्ची आपके काम आ सकती है, क्योंकि इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है.

Advertisement
गर्मी में दही खाना अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI) गर्मी में दही खाना अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

How to Make Dahi Mirchi sabzi: रोजाना एक जैसा खाना खाकर लोग बोर हो जाते हैं और कई बार समझ नहीं आता है कि क्या सब्जी बनाएं. सब्जी को लेकर लोगों का काफी समय बर्बाद होता है कि वो क्या बनाएं और क्या नहीं. गर्मियों में तो वैसे भी रसोई में घुसने का मन नहीं करता है और ऐसे में लोग ज्यादा सब्जी को लेकर परेशान होते हैं कि आज के खाने में क्या बनाएं जो झटपट बन भी जाए और सबको पसंद भी आए. 

Advertisement

ऐसे में अच्छी बात यह है कि आप घर पर दही-मिर्ची बना सकते हैं जो खाने में बहुत मजेदार लगता है. अच्छी बात यह है कि गर्मी के दिनों में दही खाना सेहत के लिए भी अच्छा होता है और लौकी-तोरई खाकर लोग बोर हो जाते हैं, उनके लिए तीखी-खट्टी दही-मिर्ची की सब्जी एक बेस्ट ऑप्शन है. इस डिश को आप सिर्फ 10 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं और इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. 

दही-मिर्ची की सब्जी क्या है?

दही-मिर्ची की सब्जी खासतौर पर राजस्थान में बनाई जाती है, जिसे अक्सर गर्मी के दिनों में साइड डिश के रूप में बनाया जाता है. राजस्थान के अलावा, यह उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में भी दही-मिर्ची की सब्जी या दही टिपोरे बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर दही-मिर्ची कैसे बनाते हैं. 

दही-मिर्ची की सब्जी के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • हरी मिर्च
  • जीरा
  • तेल 
  • दही
  • नमक
  • हल्दी
  • लाल मिर्च

इस तरीके से बनाएं दही-मिर्ची की सब्जी

  1. दही-मिर्ची की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हरी-मिर्च को साफ पानी से धोने के बाद दो टुकड़े में काट लें और फिर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
  2. उसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भूनें, फिर पिसी हुई हरी-मिर्च को उसके ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  3. हरी-मिर्च के ऊपर हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर स्वादनुसार डालकर मिलाएं. जब मसाले तेल छोड़ दें. 
  4. तब आपको गैस को स्लो फ्लेम में करना है और फिर दही को उसमें मिलाना है. ध्यान रखें कि इस समय गैस स्लो हो,वरना दही खराब हो सकती है.
  5. दही डालने के बाद हरी-मिर्च को उसमें मिला दें और कुछ मिनटों के लिए पकाने के बाद गैस बंद कर दें, आप इसे रोटी या पराठों के साथ मजे से खा सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement