Palak Kofta: बहुत खा ली सब्जी-दाल? अब लंच में बनाएं पालक कोफ्ता करी, बनेंगे सॉफ्ट और मलाईदार

Palak Kofta: अगर आप भी रोज-रोज लंच और डिनर में सब्जी और दाल खाकर हो गए हैं तो यहां हम आपको पालक के टेस्टी कोफ्ते की रेसिपी बता रहे हैं. आपको अपने घर में इसे जरूर ट्राई करना चाहिए.

Advertisement
पालक के कोफ्ते (Photo: ITG) पालक के कोफ्ते (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

Palak Kofta: रोज-रोज वही दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाकर अगर आपका मन ऊब चुका है, तो आज रसोई में कुछ नया और मजेदार ट्राई करने का समय है. पालक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन अक्सर बच्चे और बड़े इसे देखकर मुंह बनाने लगते हैं. ऐसे में पालक को एक शानदार और जायकेदार ट्विस्ट देकर आप 'पालक के कोफ्ते' बना सकते हैं. रिच, क्रीमी और खुशबूदार ग्रेवी में डूबे ये सॉफ्ट कोफ्ते आपके रेगुलर लंच को भी किसी पार्टी मेन्यू जैसा स्पेशल बना देंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी.

Advertisement

सामग्री
कोफ्ते के लिए: 2 कप बारीक कटा हुआ पालक, 1 कप बेसन, 1 बारीक कटा प्याज, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक (स्वादानुसार), तेल (तलने के लिए).

ग्रेवी के लिए: 2 बड़े टमाटर (प्यूरी), 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा या पेस्ट), 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 चम्मच ताजी मलाई या क्रीम, 1/2 कप दही, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया.

बनाने का तरीका
एक मिक्सिंग बाउल में कटा हुआ पालक, बेसन, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर बिना पानी के अच्छी तरह मिला लें. पालक का अपना पानी ही काफी होता है. अब इस मिक्चर के छोटे-छोटे बॉल्स (कोफ्ते) बना लें.

कड़ाही में तेल गरम करें और इन कोफ्तों को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. इन्हें टिशू पेपर पर निकाल कर अलग रख दें.

Advertisement

दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें. इसमें जीरा चटकाएं, फिर प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

अब टमाटर की प्यूरी, धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें. मसाले से तेल अलग होने तक इसे अच्छे से भूनें. इसके बाद आंच धीमी करके दही और मलाई डालकर लगातार चलाते हुए 2 मिनट पकाएं.

ग्रेवी में आवश्यकतानुसार (लगभग 1 से डेढ़ कप) गुनगुना पानी और नमक डालें. ग्रेवी में उबाल आने दें और इसे ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.

गैस बंद करने से ठीक 2 मिनट पहले तैयार कोफ्ते और गरम मसाला ग्रेवी में डालें. ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करें. गरमा-गरम पालक कोफ्ता को रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »