How to Make Khoya at Home: मार्केट का महंगा-मिलावटी मावा छोड़ें, घर में दूध जलाकर इस तरह बनाएं शुद्ध और ताजा खोया, हलवाई भी हो जाएंगे फेल

Make Khoya at Home: अगर आप भी दिवाली पर घर में मिठाई बनाने का सोच रहे हैं तो खोया बाजार से लाने की क्या जरूरत है. बाजार का खोया महंगा और मिलावटी होता है इसलिए यहां हम आपको घर पर आसानी से खोया बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं शुद्ध और ताजा खोया (Photo: ITG) घर पर बनाएं शुद्ध और ताजा खोया (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

दिवाली आने वाली है और दिवाली पर हर घर में अलग-अलग तरह की मिठाई बनती और बाजार से आती हैं. लड्डू, गुलाब जामुन, पेड़ा और बर्फी जैसी स्वादिष्ट मिठाइयां बनाने के लिए खोया सबसे जरूरी होता है. लेकिन फेस्टिव सीजन में बाजार में मिलने वाले खोये में मिलावट का खतरा बहुत ज्यादा रहता है, जो न सिर्फ मिठाइयों का स्वाद बिगाड़ देता है बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक होता है.

Advertisement

अगर आप इस बार अपनी मिठाइयों को 100% शुद्ध, स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाना चाहती हैं तो बाजार का महंगा और मिलावटी मावा खरीदने के बजाय घर पर ही शुद्ध खोया बनाएं. कड़ाही में दूध को सही तरीके से ओटाकर खोया बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं घर पर परफेक्ट, दानेदार और शुद्ध खोया बनाने की आसान विधि और सीक्रेट टिप्स.

आवश्यक सामग्री:

फुल क्रीम दूध : 2 लीटर (भैंस का गाढ़ा दूध सबसे बेस्ट रहता है)

भारी तले की कड़ाही

एक चौड़ी कलछी

परफेक्ट और सफेद खोया बनाने की सीक्रेट ट्रिक्स:

कड़ाही का चुनाव: खोया बनाने के लिए हमेशा भारी तले की लोहे या एल्युमिनियम/स्टील की चौड़ी कड़ाही का इस्तेमाल करें. भारी तला होने से दूध नीचे जलता नहीं है और चौड़ा बर्तन होने से पानी जल्दी भाप बनता है.

दूध न चिपकने की ट्रिक: कड़ाही में दूध डालने से पहले उसमें 1-2 चम्मच पानी छिड़क दें. ऐसा करने से दूध पेंदे में चिपकता नहीं है.

Advertisement

सफेद खोया पाने के लिए: दूध को हमेशा मध्यम से तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. धीमी आंच पर बहुत देर तक पकाने से खोये का रंग पीला या भूरा हो जाता है.

बनाने की विधि:

दूध उबालें: भारी तले की कड़ाही में पानी का छींटा मारकर 2 लीटर फुल क्रीम दूध डालें. गैस की आंच तेज रखें और दूध में उबाल आने दें.

लगातार चलाते रहें: जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच मध्यम-तेज रखें. कलछी को कड़ाही के तले तक ले जाकर लगातार चलाएं ताकि दूध नीचे से जले नहीं. कड़ाही के किनारों पर जमने वाली मलाई को भी खुरचकर दूध में ही मिलाते रहें.

गाढ़ा होने दें: लगभग 20-25 मिनट तक लगातार पकाने के बाद दूध आधा रह जाएगा और उसमें गाढ़ापन आने लगेगा. इस स्टेज पर आंच को मध्यम कर दें.

रबड़ी से मावा बनने की स्टेज: जब दूध गाढ़ा होकर रबड़ी जैसा दिखने लगे, तो हाथ बिल्कुल न रोकें. अब इसे लगातार तेजी से चलाएं. कुछ ही देर में दूध पूरी तरह से पानी छोड़ देगा और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगेगा.

खोया तैयार है: जब यह एक डो की तरह इकट्ठा होने लगे और कड़ाही में चिपकना बंद कर दे, तो गैस बंद कर दें.

Advertisement

ठंडा करें: खोये को कड़ाही में ही न छोड़ें, इसे तुरंत किसी प्लेट या बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद यह एकदम सॉफ्ट और दानेदार हो जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »