How to Make Bhandare wali khichdi: रोज-रोज दाल-रोटी बहुत खा ली? अब लंच में बनाएं भंडारे वाली खिचड़ी, देसी घी और जीरा का तड़का करेगा कमाल

How to Make Iskcon style khichdi: अगर आपको भी इस्कॉन मंदिर या बाकी मंदिरों में भंडारे के दौरान मिलने वाली सात्विक खिचड़ी बहुत पसंद है और आप अपने घर में वैसा ही भोग बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इस्कॉन मंदिर में मिलने वाली खिचड़ी की पूरी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
भंडारे वाली खिचड़ी (Photo: ITG) भंडारे वाली खिचड़ी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

How to Make Iskcon style khichdi: अक्सर ऐसा होता है जब घर वाले रोज घिसी-पिटी दाल और सब्जी खाकर बोर हो जाते हैं लेकिन घर की महिलाओं को समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए तो हल्का और पौष्टिक होने के साथ ही टेस्टी भी हो. आपने इस्कॉन जैसे मंदिरों और भंडारों पर प्रसाद में मिलने वाली देसी घी की खुशबू वाली स्वादिष्ट खिचड़ी जरूर खाई होगी लेकिन क्या आपने उसे कभी घर में बनाने का सोचा है. 

Advertisement

मिट्टी के बर्तनों या बड़े बर्तनों में बनने वाली इस खिचड़ी की खुशबू और मखमली टेक्सचर इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे बार-बार खाना चाहता है. सबसे खास बात यह है कि इस खिचड़ी को पूरी तरह से सात्विक तरीके से यानी बिना प्याज और लहसुन के बनाया जाता है. यहां हम आपको इस खिचड़ी को बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

सामग्री:
बासमती चावल या कोई भी छोटा चावल – 1 कप

धुली मूंग दाल (या छिलके वाली) – 1 कप

देसी घी – 3-4 बड़े चम्मच

मिक्स सब्जियां (आलू, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, हरी मटर) – 1.5 कप (कटी हुई)

टमाटर – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)

अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)

खड़े मसाले: 1 तेजपत्ता, 1 टुकड़ा दालचीनी, 1 काली मिर्च, 1 स्टारफूल, 2 लौंग, 1 छोटा चम्मच जीरा

Advertisement

पिसे मसाले: आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

हींग – आधा छोटा चम्मच (सात्विक खाने की जान)

नमक – स्वादानुसार

पानी – 6 से 7 कप (खिचड़ी को मखमली और गीला रखने के लिए)

बारीक कटा हरा धनिया – आधा कप

बनाने की विधि:
सबसे पहले मूंग दाल को एक साथ मिलाकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और उसे हल्के से तेल में रोस्ट कर लें.

इसके बाद एक बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें साबुत लाल मिर्च, आधा चम्मच जीरा, सौंप, खड़े मसाले, आधा चम्मच साबुत धनिया और चुटकी भर हींग डालें.

अब सभी कटी हुई सब्जियों को इसमें मिला दें. इसके ऊपर हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर कुछ देर के लिए पकाएं. 

अब इसमें मूंग दाल और चावल डालें. पानी डालें और पहाड़ी नमक डालकर ढककर पकने दें.

आपकी इस्कॉन मंदिर के स्वाद वाली गरमा-गरम सात्विक महाप्रसाद खिचड़ी बनकर तैयार है. ऊपर से देसी घी डालकर इसका भोग लगाएं और फिर फैमिली के साथ बैठकर एंज्वॉय करें.

आप इसे पापड़, दही और आम के अचार के साथ परोस सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »