How to get Radiant Skin Naturally: 50 की उम्र में मिलेगा 30 जैसा निखार! घर पर 2 मिनट में बनाएं ये नेचुरल फेस मास्क, हफ्तेभर में लौटेगा निखार

Homemade Face Mask: अगर आप 50 की उम्र में भी त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बनाए रखना चाहती हैं, तो घर पर तैयार किया गया यह आसान नेचुरल फेस मास्क आपके काम आ सकता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है, आइए आपको बताते हैं कि इसका कैसे बनाते हैं और इसका इस्तेमाल कैसै करते हैं.

Advertisement
फेस पैक त्वचा को साफ करता है. (PHOTO:AI) फेस पैक त्वचा को साफ करता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

How to get Radiant Skin Naturally: रोज का धूल-मिट्टी, प्रदूषण और ऊपर से गर्मियों में कड़कती धूप हमारी स्किन का सारा निखार ही छीन लेती हैं. ऐसे में हम महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च कर देते हैं, जिनका रिजल्ट कभी मिलता है तो कभी नहीं. लोग पार्लर के चक्कर मारते हैं, ताकि 50 की उम्र में भी स्किन 30 जैसा ग्लो करें. अगर आप हेल्दी स्किन चाहते हैं तो आपको अभी से अपनी त्वचा की सही देखभाल करना शुरू करना पड़ेगा, तभी बढ़ती उम्र में आपके चेहरा गुलाब की तरह खिला हुआ दिखेगा.

Advertisement

अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए आपको बहुत पैसा खर्च करना पड़ेगा तो आप गलत है,  लेकिन आप लोग नहीं  जानते हैं कि बिना जेब ढीली किए, आपके किचन में ही चमकती त्वचा का राज छुपा है? आज हम एक ऐसा जादुई हर्बल फेस मास्क बनाना सीखेंगे जो न सिर्फ आपकी डेड स्किन को हटाएगा बल्कि चेहरे पर वही पुराना नेचुरल ग्लो वापस ले आएगा. सबसे अच्छी बात है कि इसे एक बार बनाओ और हफ्तों तक इस्तेमाल करें.

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • 5 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 2 बड़े चम्मच मसूर दाल का पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
  • आधा बड़ा चम्मच मंजिष्ठा पाउडर

फेस मास्क बनाने का तरीका

Advertisement

 हर्बल फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ और सूखे बर्तन में सभी सूखी सामग्री डालें. इन्हें अच्छी तरह मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें. 

फेस मास्क लगाने का तरीका

मास्क को लगाने के लिए एक या दो चम्मच ड्राई मिक्स कटोरी में लीजिए, इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो इसमें कुछ बूंदें आयुर्वेदिक फेशियल ऑयल कुमकुमादी तैलम भी मिला सकते हैं. इससे मास्क त्वचा को ज्यादा ड्राई नहीं होने देता और स्किन को अतिरिक्त पोषण मिलता है.

इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. लगाने के बाद करीब 15 से 20 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद साफ नॉर्मल पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है.

फेस मास्क लगाने के बाद में क्या करें?

चेहरा धोने के बाद अपनी त्वचा पर हल्का मॉइस्चराइजर या केसर और चंदन वाली हाइड्रेटिंग क्रीम लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा ज्यादा मुलायम और फ्रेश लगता है. 

इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. किसी भी सामग्री से एलर्जी होने पर उसका उपयोग न करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »